फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सतीश एवं भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न का माहौल

सतीश एवं भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न का माहौल

Fri, 24 May 2019 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
सतीश एवं भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न का माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम एवं भाजपा की प्रचंड जीत पर महानगर में जश्न का माहौल है। ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।


मतगणना स्थल से ही विजयी प्रत्याशी सतीश गौतम को फूल माला पहनाने का क्रम शुरू हो गया। धनीपुर मंडी से लेकर विद्यानगर कार्यालय तक आने में उत्साही कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर बधाई दी। शिया समुदाय के मुख्तार जैदी ने सांसद का स्वागत किया। वार्ष्णेय युवा मंडल द्वारा दूबे पड़ाव पर आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण एवं फूल वर्षा की गई।
विज्ञापन


संजीव राजा को 51 किलो का माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई। अनुपम वार्ष्णेय सज्जू, गौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता, यतीश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आगरा रोड स्थित शिव मंदिर पर 51 किलो लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। योगेश गुप्ता, हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे। धनीपुर मंडी स्थित महादेव वाटिका में जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दी। मामू भांजा में भाजपा की जीत पर लोगों ने मीठा शरबत बांटा। बड़ा बाजार में व्यापारियों ने मोदी की जीत पर मिठाई बांटी। व्यापारियों ने ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया और मोदी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेंटर प्वाइंट पर भंडारे का आयोजन किया गया। राजीव अग्रवाल, कुल सुमान गोयल आदि मौजूद थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डीजे साउंड पर राष्ट्र भक्ति गीतों पर हर्षित होकर झूमे। मीठे शर्बत एवं लड्डू वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल द्वारा मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया। भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल ने कहा कि यह बुराईपर अच्छाई की जीत है।

उमेश खन्ना, प्रदीप वार्ष्णेय, दिलीप बंसल ,संदीप मित्तल आदि मौजूद थे। सारसौल स्थित श्री साईं आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत से जीत पर खुशी मनाई गई। राकेश गुप्ता साईं, केके चौहान, प्रशांत गुप्ता, गौरव जादौन आदि मौजूद थे। इधर, ठा.दलवीर सिंह के आवास पर भी समर्थकों ने उन्हें भाजपा की देश में जीत व सतीश गौतम की जीत पर बधाई दी और मिठाई बांटी। इस मौके पर अधिवक्ता नीरज चौहान, युवा नेता ठा.सुबोध सिंह, महीपाल सिंह, सुशील गुप्ता, चैरव प्रताप सिंह, विजय सिंह पप्पू आदि थे।

मतगणना स्थल और विद्यानगर में मौजूद रहे....
विधायक ठा.दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान, रवेंद्रपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, श्यौराज सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मीना कुमारी, देवराज सिंह, सुनील पांडेय, पूनम बजाज, पुष्पलता शर्मा एडवोकेट, सुबोध स्वीटी, शल्यराज सिंह, राजीव शर्मा, बीएस पॉल, मानव महाजन, शिव नारायण शर्मा, मुकेश उपाध्याय मांची, सुशील गुप्ता, अंशुल गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता,पवन खंडेलवाल, योगेंद्रपाल सिंह लालू, मनीष राय, मुकेश लोधी, डा.निशित शर्मा, वैभव गौतम, प्रतीक चौहान, विक्रांत जौहरी, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, अतुल राजाजी, लवली सिंह, मधुलिका राघाव, रीता राजपूत, निखिल माहेश्वरी, मीनेश भारद्वाज, जयदीप गौड़, चंद्रमणी कौशिक, विक्रम सिंह हिंडोल, मीना कुमारी, गौरव शर्मा, ठा.शैलेंद्र सिंह, यतेंद्र वाईके आदि थे।


स्मृति ईरानी आएंगी अलीगढ़
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि स्मृति ईरानी उनकी छोटी बहन की तरह हैं। उन्हें जल्द ही अलीगढ़ बुलाएंगे। उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

तीनों प्रत्याशी साथ-साथ
मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम, गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान एवं कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह साथ-साथ घूम रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह तो मुस्कुराते हुए सबसे मिल रहे थे। वहीं गठबंधन प्रत्याशी मतगणना शुरू होने एवं पिछड़ने के बाद कुछ टेंशन में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed