{"_id":"5c129f8242c7925cc93410c3","slug":"15447243932-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपऊ के निर्माणाधीन छात्रावास का एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपऊ के निर्माणाधीन छात्रावास का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने सहपऊ में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में स्वीकृत बालिका छात्रावास सहपऊ के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से बजट के अभाव में रुका पड़ा है।
एसडीएम ने बताया कि छात्रावास का निर्माण निर्माणदायी कार्य संस्था यूपी सीएलडीएफ मुरादाबाद द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए दो किश्तों में 42 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की गई है, लेकिन शेष बजट न आने से निर्माण कार्य रुका हुआ है।
इसके अलावा निर्माणाधीन कार्य के सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि हाइटेंशन विद्युत लाइन भी निर्माणाधीन भवन के ऊपर से जा रही है, इस वजह से भी कार्य अवरुद्ध है। इस संबंध में उन्होने एक्सईएन हाईडिल को भी पत्र लिख दिया है। इसके अलावा निर्माण में लगाए गए पैसे की भी जांच की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जांच आख्या डीएम को भेज दी गई है।