फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सादाबाद में आवारा पशुओं में फैला खुरपका मुंहपका रोग, कई बीमार

सादाबाद में आवारा पशुओं में फैला खुरपका मुंहपका रोग, कई बीमार

Wed, 12 Dec 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में आवारा पशुओं में फैला खुरपका मुंहपका रोग, कई बीमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। सादाबाद नगर और क्षेत्र में आवारा पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग फैल रहा है। इससे पशु असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। इससे पशुचिकित्सा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। पिछले एक माह में करीब 17 से अधिक आवारा पशु इस रोग की चपेट में आ चुके हैं।

गौरतलब हो कि खुरपका मुंहपका रोग संक्रामक और विषाणु जनित रोग है। यह रोग छोटे से कीड़े से होता है। इस रोग के होने पर पशु को तेज बुखार आता है। बीमार पशु के मुंह, मसूड़े जीभ के ऊपर नीचे, होठ के अंदर का भाग व खुर के बीच छोटे छोटे दाने उभर आते हैं। समय पर उपचार नहीं मिलता तो यह रोग जानलेवा बन जाता है। फिलहाल, सादाबाद के गांव कुरसंडा, नगला मिंयां, अंधपुरा, समदपुर, ऊघई, नगला बंजारा सहित कई गांवों में घूम रहे आवारा पशुओं में खुरपका मुंहपका जैसा जानलेवा रोग फैल रहा है।
विज्ञापन


इस बीमारी से पीड़ित कई पशुओं का उपचार भी सादाबाद के पशुचिकित्सालय में किया जा रहा है। गांव गांव चिकित्सक भी ऐसे पशुओं का उपचार कर रहे हैं। इधर, इलाज न मिल पाने की वजह से कई पशु काल के गाल में समाते जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इन गोवंशों से पालतू जानवर भी रोग की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जो पशु स्वास्थ्य केंद्र हैं, उन पर डॉक्टरों की अनुपस्थित से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट डाक्टरों के पास पशुपालक जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आवारा पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग फैलने की जानकारी है, जो भी पशु पशु चिकित्सालयों पर लाए जा रहे हैं, उनका उपचार व टीकाकरण किया जा रहा है। डॉ. बी गोयल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed