फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसडीएम के खिलाफ व्यवहार को लेकर वकीलों ने खोला मोर्चा।

एसडीएम के खिलाफ व्यवहार को लेकर वकीलों ने खोला मोर्चा।

Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ व्यवहार को लेकर वकीलों ने खोला मोर्चा।
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। एसडीएम अंजुम बी द्वारा वकीलों को कोर्ट रूम से बाहर निकालने का मामला तूल पकड़ गया है। वकीलों ने निंदा बैठक का आयोजन किया। बैठक में इस मामले को लेकर कमेटी का गठन किया गया। तय किया गया कि ससम्मान वार्ता के लिए निमंत्रण तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार रहेगा।

वकीलों का आरोप है कि एसडीएम ने न्यायालय में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में बार रूम में वकीलों की बैठक हुई। निर्णय के तहत 29 को सांकेतिक बहिष्कार किया गया। सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम ससम्मान वकीलों को वार्ता के लिए नहीं बुलाते हैं, तब तक उनके न्यायालय का पूर्णरूप से बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए वकील रवींद्र यादव, गौरीशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश गौतम, महेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र शर्मा और राजेश बघेल की संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में बार अध्यक्ष डीके चौहान, जयप्रकाश गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह, देवकांत कौशिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed