फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   154 People covid positive in aligarh today

फायर बिग्रेड, लोधी विहार व पुष्प विहार के 4-4 सहित 152 लोग संक्रमित

Wed, 23 Sep 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
154 People covid positive in aligarh today
कोरोना का कहर जारी है। फायर बिग्रेड, लोधी विहार एवं पुष्प विहार के 4-4 सहित 152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जनपद में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 7711 तक पहुंच गई है, जबकि 6175 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1504 मरीज सक्रिय हैं। मंगलवार को 174 मरीज कोरोना को पराजित करने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 152 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में फायर बिग्रेड, लोधी विहार, पुष्प विहार के 4-4 लोग शामिल है। ब्रज धाम वाली गली प्रीमियर नगर, वैष्णव अपार्टमेंट जनकपुरी, बन्नादेवी थाना के समीप, हरिओमनगर मैरिस रोड, पिलुखनी अतरौली, ज्वालापुरी क्वार्सी, राज विहार कॉलोनी क्वार्सी और पला साहिबाबाद के 3-3 लोग चपेट में आए हैं। बरौला बाईपास मोहनगर, जिला कोर्ट, गंगापुरम कॉलोनी खैर बाईपास, संगम विहार क्वार्सी, विक्रम कॉलोनी, चौधरान छर्रा, न्यू अशोक नगर, गिलहेटा गोंडा, मारुति वाली गली सारसौल, महावीर पार्क, सुरेंद्र नगर, रामबाग, ग्रीन पार्क अपार्टमेंट, टप्पल, ओम स्वीट के पास अकराबाद के 2-2 लोग संक्रमित हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर संक्रमितों को होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुजुर्ग की मौत
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे एक बुजुर्ग की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मृत्यु हो गई। बुजुर्ग को कुछ रोज पहले पं. दीनदयाल अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed