फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सादाबाद में नवरात्र में हुआ 34 कन्याओं का जन्म

सादाबाद में नवरात्र में हुआ 34 कन्याओं का जन्म

Thu, 18 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में नवरात्र में हुआ 34 कन्याओं का जन्म
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। नवरात्र के नौ दिनों में कन्याओं की खूब किलकारी गूंजी। नवरात्र के नौ दिनों में सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एफआरयू सेंटर और सब्जी मंडी के सामने स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पर देवी स्वरूप कुल 34 कन्याओं ने जन्म लिया। नवरात्रों में कन्याओं के जन्म से जन्म देने वाले माता पिता और उनके परिजन भी काफी खुश नजर आए। सभी इन कन्याओं के जन्म को अपने लिए शुभ मान रहे हैं। खुशी में मिठाई और फल भी बांटे गए।

नवरात्र के दिनों में कन्या के घर में आने से परिवार के लोगों की खुशी दोगुनी हो गई है। घर वाले नौ दुर्गा में जन्म लेने वाली कन्याओं को नौ दुर्गा का रूप और उनका अंश मान रहे हैं। वह यह कहते हुए नहीं थक रहे थे कि साक्षात रूप से देवी ने उनके यहां जन्म लिया है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ार निवासी नीलेश, नगला ब्राहमण निवासी चंचल, विनोबा नगर निवासी प्रियंका, मडनई निवासी बिट्टू, देवनगर सादाबाद निवासी पिंकी, नारायणपुरवाद निवासी रमादेवी, विसाना निवासी प्रीती, पोलरा निवासी रामवती, गांव सरौठ निवासी सावित्री, घाटमपुर निवासी पिंकी, करैया निवासी तनु, नगला देवा निवासी ममता, गांव लुहेटा निवासी भावना, विसाना निवासी नर्मदा, ढकरई निवासी उमेश, रमचेला निवासी अंजू, गुतहरा निवासी रीता, मौहल्ला बरीवाला निवासी नीतू ने लड़कियों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जच्चा बच्चा केंद्र पर नगला नवल निवासी पूजा, सलेमपुर रोड निवासी ममता, नगला झुन्ना निवासी धनवती, गांव वेदई निवासी प्रेम कुमारी, मथुरापुरी निवासी पूनम, गुतहरा निवासी स्नेहलता, मढ़ापिथू निवासी संगीता, नगला कली निवासी प्रवेश, ऊंचागांव निवासी आरती, बंगालपुरा निवासी नजमा, आगरा चुंगी निवासी रूखसार, नगला पोदा निवासी किरन देवी, शहबाजपुर निवासी पूजा, इस्लाम नगर निवासी रुखसार, बरामई निवासी राधिका और ढकरई निवासी बबिता ने लड़कियों को जन्म दिया है।


इन सभी के परिवारों में कन्या जन्म से खुशी का माहौल है। ढकरई की उमेश कुमारी ने बताया कि उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। उनका कहना है कि उनके यहां बेटी का जन्म साक्षात देवी मां की कृपा से ही संभव हुआ है। वह अच्छे ढंग से अपनी बच्ची का लालन पालन करेंगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह का कहना है कि कन्याओं के जन्म से लिंगानुपात की स्थिति भी सुधरेगी। बेटी के जन्म के प्रति अब लोगों में जागरूकता आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed