फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देर रात महाराजा अग्रसेन के जयजयकारों से गूंजा सादाबाद रन्

देर रात महाराजा अग्रसेन के जयजयकारों से गूंजा सादाबाद रन्

Thu, 11 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
देर रात महाराजा अग्रसेन के जयजयकारों से गूंजा सादाबाद   रन्

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में कस्बे में गुरूवार की देर शाम भव्य झांकियों के साथ अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जहां-जहां से भी शोभायात्रा गुजरी, वहां-वहां शोभायात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के शुभारंभ से पहले आगरा गेट स्थित अग्रसेन सेवासदन में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन चौ. भाजुद्दीन का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गोयल व अन्य पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की आरती उताकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में शामिल अतिथियों व प्रतिष्ठित जनों का गले में पट्टिका डालकर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन के 18 राजकुमारों व 18 राजकुमारियों को निहारने को न सिर्फ अग्रवाल समाज बल्कि हर समाज के लोगों की आंखे टकटकी लगाए रहीं। दिल्ली से आए जिया बैंड और शिवमोहन बैंड मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। शोभायात्रा का आगाज श्री गणेश भगवान की आकर्षक झांकी से हुआ। शोभायात्रा में मां दुर्गा, भगवान शंकर, भगवान विष्णु, काली स्वरूप आदि की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में शामिल करीब डेढ़ दर्जन झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में पूर्व चैयरमेन युगल किशोर अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख विनीत गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, मोंटू चौधरी, सुधीर गर्ग, जितेंद्र बधौतिया, बालकिशन गोयल, दिनेशचंद्र बसंल, हरिप्रकाश लोहिया, अजय बंसल, हिमांशू अग्रवाल, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, राधारमण अग्रवाल, हरीबाबू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पंकज गर्ग, अनुपम गोयल, राहुल गोयल, किशन स्वरूप अग्रवाल, प्रमोद तायल, विवेक चौधरी, मनीष अग्रवाल, जुगनू अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, पीयूष जिंदल, विशन अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, ओमप्रकाश खजांची, अशोक अग्रवाल, मुकेश जिंदल, विष्णु अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विशाल गोयल, पवन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सोनू सिंघल, विपिन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, बबलू गौतम, सुनील गौतम, महेंद्र सिंह आचार्य, किशन गुब्बारे वाले, महमूद अली खान, बीके वर्मा, प्रमोद तायल, गौरव वाष्र्णेय, मोहित अग्रवाल, डॉ. उतेंद्र शर्मा, दीपू पंडित, निखिल अग्रवाल, नंदू अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रजत बंसल आदि मौजूद थे।

---------
वाष्र्णेय समाज ने लगाया कैंप
सादाबाद। महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने अपने कैंप लगाए। वाष्र्णेय समाज द्वारा लगाए गए कैंप में सोमप्रकाश वाष्र्णेय, सुरेशचंद्र वाष्र्णेय, गोपाल वाष्र्णेय, अजयमोहन वाष्र्णेय, राजीव वाष्र्णेय आदि थे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed