फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सहपऊ विकास खंड को ओडीएफ घोषित करने पहुंचे सीडीओं का गांव में शौचालयों का निर्माण न होने पर महिलाओं ने किया घेराव

सहपऊ विकास खंड को ओडीएफ घोषित करने पहुंचे सीडीओं का गांव में शौचालयों का निर्माण न होने पर महिलाओं ने किया घेराव

Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहपऊ विकास खंड को ओडीएफ घोषित करने पहुंचे सीडीओं का गांव में शौचालयों का निर्माण न होने पर महिलाओं ने किया घेराव
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सहपऊ। सहपऊ ब्लॉक को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए चल रहे कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत महरारा के मजरा बाग बधिक की महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह का घेराव कर लिया। महिलाओं का कहना था कि उनके गांव में जब शौचालयों का निर्माण ही नहीं हुआ है तो ब्लॉक को कैसे ओडीएफ घोषित किया जा सकता है।

उनके विरोध करने पर ब्लॉक के अन्य गांवों के लोगों ने भी आपत्ति जाहिर की। इन गांवों में बुढ़ाइच, मानिकपुर, रामपुर, गुतहरा, बाबली, सुल्तानपुर, धाधऊ आदि गांव शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों में से मानिकपुर, नगला सलेम, बाबली और सुल्तानपुर में पूर्व प्रधानों एवं उनके पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरुद्घ शौचालय निर्माण में मिली धनराशि के गबन की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। इतना सुनने के बाद कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों ने भी एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को भ्रमित करने और कागजों में ब्लॉक को ओडीएफ घोषित करने की आलोचना की।
विज्ञापन


भाजपा के जिला मंत्री डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष ग्राम प्रधान सलेमपुर पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान समदपुर सत्यपाल, प्रधान प्रतिनिधि गुतहरा अतेंद्र शाह ने मंच से ही अनादर होने पर नाराजगी जताई। इन शिकायतों को देखते हुए सीडीओ एसपी सिंह ने शिकायतों की जांच करवाने एवं दोषी कर्मचारियों एवं प्रधानों के विरुद्घ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद गांव बाग बधिक की महिलाएं ने सीडीओ को वहां से जाने दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

स्वच्छ भारत मिशन की दी जानकारी
सहपऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार की दोपहर को सहपऊ ब्लॉक को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय खाद्य निगम के सदस्य व भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु ,ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, बीडीओ शैली गोविल , सुनील गौतम, अंशुल पंडित, मोहित सिसौदिया, विनोद चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed