फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिले का दूसरा ब्लाक सासनी ओडीएफ घोषित

जिले का दूसरा ब्लाक सासनी ओडीएफ घोषित

Thu, 20 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले का दूसरा ब्लाक सासनी ओडीएफ घोषित
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। सासनी बुधवार को जिले का दूसरा खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) ब्लॉक बना। विकास खंड के सभागार में आयोजित समारोह में विधायक हरीशंकर माहौर, डीएम रमाशंकर मौर्य, उपनिदेशक नंदनी जैन, डीपीआरओ शहनाज अंसारी, परियोजनाधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम नीतीश कुमार, बीडीओ धनीराम शर्मा, तहसीलदार ज्योत्सना एवं ब्लॉक प्रमुख पति अतिथि के रूप में मंचासीन थे। संचालन एडीओ पंचायत हाथरस केके गौतम ने किया।

शुभारंभ विधायक सदर, डीएम और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वच्छग्रहियों ने स्वागत गान पेश कर अतिथियों का स्वागत किया गया। तदुपरांत दोनों अतिथियों ने बटन दबाकर ब्लॉक को ओडीएफ किया। इस मौके पर डीएम ने ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए कि स्वच्छ भारत मिशन सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसका लक्ष्य हासिल करने पर कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर अतिथियों ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिवों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। ग्राम दरकौली के प्रधान मदन कुमार शर्मा उर्फ फौजी, मोहरिया अलीपुर की प्रधान सुधा शर्मा, अजरोई के प्रधान प्रभाकर, खेड़ा फिरोजपुर के प्रधान सतीश कुमार, पंचायत सचिव गिरीश कुमार, वीके गुप्ता, संजीव कुमार को ब्लॉक में सबसे पहले ग्राम पंचायतों के ओडीएफ होने पर सम्मानित किया गया। विधायक हरीशंकर माहौर ने कहां कि स्वच्छ भारत के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्त का अभियान जिले में गतिशील नजर आ रहा है। उन्होंने दो अक्तूबर तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यवस्थापक दिनेश सिंघल, मुनेश कुमार, कुलदीप कुमार, मानवेंद्र सिंह, प्रेमपाल के अलावा बौबी पाठक, सतेंद्र सिंह, बंटी शर्मा, योगेश चौधरी, योगेश कुशवाहा, जितेंद्र पाठक, योगेंद्र चौधरी, बृजेश कुुमार, प्रभा देवी, रूबिया खान, रेनू शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed