फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्कूली मासूम लगा रहे हैं घक्के।

स्कूली मासूम लगा रहे हैं घक्के।

Sun, 02 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
स्कूली मासूम लगा रहे हैं घक्के।
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। बच्चों को सभी सुविधाएं देने का दावा करने वाले स्कूलों की पोल शनिवार की सुबह हाथरस रोड पर उस समय सामने आई, जब मासूम स्कूली बच्चे जर्जर टेंपो को बंद होने पर धक्का लगाते नजर आए। बच्चे पसीने से लथपथ थे, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था। आखिरकार एक ऑटो को रोककर बच्चों को उसमें बिठाया गया।

नगर के कई स्कूलों ने ग्रामीणों को भरमा कर बच्चों का दाखिला अपने यहां करा लिया है। जब अभिभावक स्कूल आते हैं तो उनको नया वाहन दिखा दिया जाता है कि बच्चों को इसमें लाया ले जाया जाएगा, लेकिन वास्तविकता में छोटा हाथी वाहन गांवों में भेजा जाता है।
विज्ञापन


नया वाहन खरीदने की सामर्थ्य नहीं होने के कारण स्कूल प्रबंधन कम कीमत में जर्जर वाहनों को अपने यहां रखते हैं। इन वाहनों में क्षमता से दो से तीन गुने बच्चे ढोए जा रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं हैं। स्कूली वाहनों में मानक पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे मेें किसी दिन बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed