{"_id":"5b883db742c79246344b36bd","slug":"15356553385-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चार कच्चे पक्के मकान, दीवार गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चार कच्चे पक्के मकान, दीवार गिरे
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। बारिश की वजह से सादाबाद के ग्रामीण इलाकों में फिर से कई कच्चे पक्के मकान गिर गए। इन मकानों के गिरने की वजह से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। लोग गिरे मकान के मलबे को हटाने में जुटे रहे। इन पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
गांव मिढ़ावली में मीरा देवी पत्नी बनवारीलाल का कच्चा मकान गिर गया। इसके अलावा इसी गांव में शिवनंदन पुत्र कैलाशी के पक्के मकान का गार्डर गिर गया।
इस वजह से काफी नुकसान हुआ। नगला मेवा सहपऊ में तेजवीर सिंह पुत्र रामबाबू का कच्चा कोठा गिर गया। गांव गुतहरा के नगला कंजड़ में राकेश पुत्र सोरन सिंह के पक्के मकान की दीवार गिर गई। इसके अलावा अन्य गांवों में भी दीवार, कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं हुईं।
-------------