फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने होगा कांग्रेस का प्रदर्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने होगा कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने होगा कांग्रेस का प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगने के बाद कोई तवज्जो नहीं दिए जाने पर कांग्रेस के नेता भड़क गए हैं। कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं के साथ 11 अगस्त को डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में सीएम के आने पर उनके सामने ही प्रदर्शन का एलान कर दिया है।

गुरुवार को पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं उनको जनता के सवालों का जवाब देकर समस्याओं को हल करना होगा। वो अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। विजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने नियमानुसार अनुरोध कर सीएम से 11 अगस्त को अलीगढ़ में होने वाली डिफेंस कॉरिडोर की प्रस्तावित बैठक में मिलने का समय मांगा था लेकिन प्रशासन और शासन ने इसका सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। इसलिए प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन


गुरुवार को किशोर नगर स्थित आवास में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विजेंद्र सिंह और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष सिंह जादौन ने कहा कि सीएम अचलताल के सौदंर्यीकरणए शहर के प्रस्तावित रिंग रोड सहित अन्य लंबित विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपये का पैकेज अलीगढ़ को दें। इस पैकेज के बिना डिफेंस कॉरिडोर की बैठक करना जनता को सपने दिखाने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में नारी संवासिनी गृहों की स्थिति पर सीएम से पूरा रिकार्ड भी मांगा गया है। यही नहीं बढ़ते अपराध और पुलिस की मुठभेड़ों में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो रहे बदमाशों पर भी कई सवाल उठाए गए। तय हुआ कि 11 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक किशोर नगर में होगी। वहीं से सभी एक साथ डिफेंस कॉरिडोर स्थल पहुंचेंगे। जहां पर सीएम को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। अगर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोका गया तो प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed