फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दैवी आपदा: 115 के खातों में पहुंची राहत राशि

दैवी आपदा: 115 के खातों में पहुंची राहत राशि

Mon, 06 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दैवी आपदा: 115 के खातों में पहुंची राहत राशि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद
विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र में बारिश से गिरे कच्चे पक्के मकानों से हुए नुकसान की भरपाई करना प्रशासन ने शुरू कर दिया है। जांच के बाद सोमवार को दैवी आपदा राहत कोष से शेष बचे 39 लोगों के बैंक खातों में राहत की राशि पहुंचा दी गई। इससे पूर्व 76 लोगों के खातों में यह सहायता राशि पहुंचाई गई थी। कुल मिलाकर अब तक 115 लोगों को राहत प्रदान कर दी गई है।

गौरतलब हो कि सादाबाद में लगातार हो रही बारिश की वजह से पिछले कई दिनों से रोजाना कच्चे-पक्के मकान और दीवार गिर रहे हैं। प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक लगभग 325 लोगों के कच्चे-पक्के मकान और दीवार गिरने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इनमें से 115 लोगों के कच्चे-पक्के मकान गिर चुके हैं। दीवार गिरने का आंकलन अभी किया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन द्वारा जांच के बाद इनके बैंक खातों में भी गृह अनुदान के रूप में यह राशि पहुंचाई गई है। तहसीलदार पंकज वर्मा ने बताया कि कच्चा मकान गिरने के गृह अनुदान के रूप में 3200 और पक्का मकान गिरने के गृह अनुदान के रूप में 5200 रुपये की राशि शासन के निर्देशानुसार दी गई है। एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि मकान गिरने के शेष मामलों की भी लेखपालों द्वारा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed