{"_id":"5b42726b4f1c1bc5248b549f","slug":"153108132118cordination-jalali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने लौटाई बारात-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने लौटाई बारात-Cordination
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
दुल्हन को सोने की जगह नकली लाकेट पहनाने पर एक बारात को बैरंग लौटना पड़ा। लोधा थाना क्षेत्र के गांव मेहरा अमरपुर से हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव कलाई में शनिवार की रात यह बारात पहुंची थी। हालांकि आनन-फानन में दूल्हा अलीगढ़ से सोने का लाकेट लेकर गांव पहुंचा लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे ने पुलिस की मदद ली लेकिन दुल्हन ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। दूल्हा चंद घंटे पहले लिए गए फेरों की दुहाई देता रहा लेकिन दुल्हन और उसके परिजन नहीं माने।
मेहरा अमरपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र मुकेश कुमार की शादी कलाई निवासी डाली पुत्री सतीश के साथ हुई थी। शनिवार शाम बारात पहुंची थी। रीति रिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ। रविवार की सुबह फेरों के बाद विदाई का समय आया तो दुल्हन के गले में पड़ा लाकेट नकली बताते हुए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की खिंचाई शुरू कर दी। आरोप था कि लाकेट सोने का नहीं है।
दूल्हे ने तमाम दलीलें दी लेकिन परिजन नहीं माने। बताते हैं कि दूल्हे की पहली पत्नी से तलाक न होने का मुद्दा भी पुलिस के समक्ष उठा। उधर दूल्हे ने कहा कि दुल्हन के पिता ने उसकी इज्जत तार तार कर दी। आरोप लगाया कि शराब के नशे में लड़की के पिता ने रात भर उत्पात मचाया।