फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ग्राम प्रधान रखेंगे अध्यापकों पर नजर, गैरहाजिरी की देंगे रिपोर्ट

ग्राम प्रधान रखेंगे अध्यापकों पर नजर, गैरहाजिरी की देंगे रिपोर्ट

Wed, 27 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रखेंगे अध्यापकों पर नजर, गैरहाजिरी की देंगे रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अब परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टरोें व सहायक अध्यापकोें की हाजिरी पर नजर रखेंगे और उनकी गैरहाजिरी की रिपोर्ट बीएसए को देंगे। यह रिपोर्ट बीएसए के माध्यम से डीएम को दी जाएगी और गैरहाजिर अध्यापकोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश डीएम ने डीआईओएस, बीएसए व इन विभागोें के पटल प्रभारियोें के साथ बैठक कर दिए। स्कूल सेफ्टी पॉलिसी लागू करने के निर्देश भी डीएम ने दिए।

कलेक्ट्रेट में उक्त अधिकारियों की बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक अपनी उपस्थिति स्मार्ट फोन के जरिए देंगे। इसके लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इस तकनीकि सिस्टम के अलावा बैठक में डीएम ने यह निर्देश भी दिए हैं कि हेडमास्टरोें व अध्यापकों की उपस्थिति पर उक्त गांव के प्रधान भी नजर रखेंगे और गैरहाजिरी पर वह भी बीएसए को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट बीएसए यानि उनके माध्यम से डीएम पर आएगी और फिर गैरहाजिर हेडमास्टरोें व सहायक अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह व्यवस्था भी की गई है कि स्कूल में सफाईकर्मियों की उपस्थिति की आख्या प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान व पंचायत सेकेट्री देंगे। बैठक में यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कोई स्कूली वाहन खराब है तो इसकी सूचना बीएसए व डीआईओएस तत्काल आरटीओ को दें और ऐसे वाहनों को सीज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सीलन कार्यदायी संस्था से दूर कराई जाए। साथ ही जिन स्कूलों में शौचालय जर्जर हैं। वहां इनका मरम्मत डीसी मनरेगा कराएंगे। बकौल बीएसए बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि बच्चों को मानक के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता की यूनिफॉर्म नियत अवधि तक वितरित कर दी जाएं। अन्य सुविधाएं भी उन्हें दी जाएं। शासन के अनुरूप ही कार्य किया जाए और शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। बैठक में डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा. बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



शिक्षक संघ करेगा इस व्यवस्था का विरोध
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने इस व्यवस्था पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होेंने कहा है कि हालांकि अभी उन्हें इस आदेश के बारे में पूरी जानकारी नहीं है लेकिन यदि अध्यापकों की हाजिरी की जानकारी ग्राम प्रधानों से मांगी गई तो संघ इसका विरोध करेगा। यह शिक्षकोें के साथ सरासर अन्याय है। जनप्रनिधि किसी भी सरकारी कर्मचारी की उपस्थिति के लिए अधिकृत नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed