{"_id":"5c2bd3ebbdec2256d57189e0","slug":"151546376171-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के सीने पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के सीने पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मेडिकल कॉलेज रोड पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। मंगलवार को भी अतिक्रमण के सीने पर बुलडोजर चला।
मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार को जहां से अतिक्रमण हटाओ अभियान खत्म हुआ था। वहीं से मंगलवार को फिर शुरू हो गया। बुलडोजर के पंजे ने छत व शटर नोंच लिया। तोड़फोड़ के नजारे को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। कुछ लोगों की नजरें दोधपुर चौराहा स्थित तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स पर थी।
दरअसल, इस कांप्लेक्स का कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जद में आ रहा था। इसे भी तोड़ा जाना था, लेकिन कांप्लेक्स की छत पर मोबाइल टावर होने से बुलडोजर ने कांप्लेक्स की खिड़की निकालकर कुछ हिस्सा तोड़ दिया।
तोड़फोड़ के दौरान टावर के गिरने की संभावना के चलते कुछ हिस्से को तोड़ने की नसीहत अधिकारी दे गए। इसके बाद आगे की इमारत के अतिक्रमित हिस्से को तोड़ा गया। इस दौरान एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसीएम द्वितीय रेनू सिंह, उप नगर आयुक्त रंजीत सिंह और सीओ-3 पंकज श्रीवास्तव मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
खड़े न हो, तोड़ो वर्ना परेशान हो जाओगे
जब मेडिकल कॉलेज रोड पर तोड़फोड़ चल रही थी, तब इस मंजर को खड़े दुकानदार देख रहे थे। वीडियो बना रहे थे। इस पर पुलिस के अधिकारी ने लोगों से कहा कि खड़े न हो, तोड़ो वर्ना परेशान हो जाओगे।
सामान हटाने को नहीं मिला मौका : आगा
कांग्रेस के महानगर महासचिव यूनुस आगा ने कहा कि रात में मकान व दुकान पर निशानदेही हुई, लेकिन सामान हटाने तक का मौका नहीं मिला। सामान हटाने के लिए समय मिलना चाहिए। सेंटर प्वाइंट पर व्यापारी आर्थिक रूप से तबाह हो गया। यह दिन निरंकुशता की पराकाष्ठा की मिसाल के तौर पर भी याद रखा जाएगा।
सुबह से तोड़ने लगे दुकानदार
दोधपुर चौराहा से केलानगर चौराहा तक बने मकान और दुकानों पर सोमवार रात को ही तोड़ने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने निशान लगा दिया था। सुबह लाल निशान देखकर दुकानदारों व मकान मालिकों ने बढ़े हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया।
सेंटर प्वाइंट की कार्रवाई का दिखा असर
सेंटर प्वाइंट नगर निगम व जिला प्रशासन की कार्रवाई का असर मेडिकल कॉलेज रोड व दोधपुर-केलानगर चौराहा तक दिखा। लोगों ने कहा कि जब सेंटर प्वाइंट पर किसी की सिफारिश नहीं चली तो यहां कैसे चल सकती है। वहां के व्यापारी तो सत्तापक्ष से जुड़े भी हैं।
अवैध नक्शा बनाने वाले के खिलाफ हो कार्रवाई
ऑल इंडिया अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद सुहेब खान ने कहा कि जिन एडीए अधिकारियों ने मकानों व दुकानों के नक्शे अवैध पास किए हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। मानवता के नाते जिला प्रशासन ो व्यापारियों को सोचने का समय देना चाहिए।