फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कट्टरवादी हिंदुओं ने देश पर किया कब्जा

कट्टरवादी हिंदुओं ने देश पर किया कब्जा

Wed, 05 Dec 2018 02:39 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
कट्टरवादी हिंदुओं ने देश पर किया कब्जा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पड़ोसी जिले बुलंदशहर में गोकशी के बाद भड़की हिंसा और जो भी घटनाक्रम हुआ उसकी तपिश अलीगढ़ में भी महसूस की जा सकती है। यहां पर भी राजनीतिक हल्कों में घटना को लेकर बयान और प्रतिक्रिया का सिलसिला शुरू हो गया। गैर भाजपाई दलों ने जहां घटना के लिए सत्ताधारी पार्टी को ही जिम्मेदार ठहराया। वहीं भाजपा की ओर से घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है।


इंस्पेक्टर की हत्या चिंताजनक : विजेंद्र सिंह
अलीगढ़। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है, दोषियों को तत्काल पकड़ा जाए। गाय के नाम पर भीड़ का हिंसक हो जाना उचित नहीं है। ये पुलिस प्रशासन की नाकामी भी है, जो सत्ताधारी नेताओं के दबाव में सही गलत का फैसला करना भूल गई है। आला अधिकारी संविधान और प्रोटोकोल का सम्मान न कर विपक्षी जनप्रतिनिधियों के फ ोन उठाने में अपनी तौहीन समझते हैं। इसीलिए इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं। जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक और संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो विपक्ष का क्या हाल होगा..? भाजपा एवं योगी की पहली सरकार है। जिसमें कुछ अधिकारी शहंशाह की तरह जिला चला रहे हैं।
विज्ञापन



घटना प्रदेश सरकार की विफलता है। सांप्रदायिक शक्तियां सिर उठा रही हैं। अपने ही सरकार के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।-अशोक यादव सपा जिलाध्यक्ष


यह संवेदनशील प्रकरण है। इस पर कुछ कहना उचित नहीं है।-रामकुमार आर्य विहिप विभाग प्रमुख

बुलंदशहर घटना की जांच बैठ गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- ठाकुर गोपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा के लोग निमभन स्तर पर उतर आए हैं। चुनाव आने वाला है। ये बौखलाए हुए हैं। सत्ता में रहते हुए ऐसा नहीं करना चाहिए।
तिलकराज यादव, बसपा जिलाध्यक्ष
-
बुलंदशहर की घटना की निंदा करता हूं। थाने में जब पुलिस की यह यह हाल है तो जनता का क्या होगा। बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द दोषी को पकड़े। प्राइवेट वाहिनी भी अवैध है। ऐसे संगठनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. नजमुल इस्लाम, अमुटा महासचिव


इन दलों ने भी की निंदा
जिला प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बवाल में शहीद हुए कोतवाल सुबोध कुमार सिंह एवं छात्र सुमित की हत्या पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान हुई शोक सभा में मंडल प्रभारी डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि भाजपा विदाई की पटकथा लिख रहीं हैं। उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक्ट कोर्ट में कराने की मांग की है। ताकि जल्द गुनाहगारों को सजा मिल सके। शोक सभा में वरिष्ठ नेता सुभाष लोधी, जिलाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह धनगर, महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, प्रमुख महासचिव रामअवतार यादव, हरपाल सिंह यादव, सुरजीत यादव, रोमेश यादव, अजय कुमार, मजीद खान, आमिर चौधरी आदि मौजूद थे।


आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज अली खान ने बुलंदशहर में हुए बवाल की निंदा करते हुए इसे प्रदेश में कानून की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की वारदात ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने वारदात को शर्मसार करने वाला घटनाक्रम बताया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा खुलेआम अधिकारियों की हत्या करा रही है। उन्होंने प्रदेश में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है।

मानव सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केबी मौर्य ने कहा कि भाजपा शासन में कट्टर हिंदूवादी संगठनों ने देश पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कोतवाल सुबोध सिंह तथा छात्र सुमित के हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मांग करने वालों में महेंद्र सिंह, नदीम अलवी, प्रेरणा ठाकुर, सानिध्य मौर्य, केपी सिंह, सुरेश गांधी, अमित कुमार, रजत प्रताप, बाबा लोकमन, जसवंत सिंह, अर्जुन सिंह आदि शामिल हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed