{"_id":"5b563cb44f1c1b0c718b5c98","slug":"151532378292-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बहनों के इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बहनों के इकलौते भाई की मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गोंडा रोड बाईपास पर सोमवार सुबह-सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन उपचार के बाद अपने साथ ले गए। इधर, चार बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत की खबर पर बहनों का हाल बेहाल था। बहनें यही सोचे जा रही थीं कि आने वाले रक्षाबंधन पर वह किसे राखी बांधेंगी।
गांधीपार्क के डोरी नगर निवासी मजदूरी करने वाले खजान सिंह का इकलौता बेटा 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ राज उर्फ सोहन चार बहनों में सबसे बड़ा व इकलौता था। उसने इसी साल बीएससी किया था और सोमवार सुबह वह अपने एक साथी प्रमोद निवासी फरीदपुर जवां के साथ स्पलेंडर बाइक पर लखावटी शिकारपुर बुलंदशहर जा रहा था।
बाइक खुद अभिषेक चला रहा था। वह जैसे ही डोरी नगर से हाईवे बाईपास पर चलकर देहली गेट में गाेंडा रोड इलाके में एलाना मीट फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी रॉंग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक बुरी तरह ट्रैक्टर से दूर तक घिसटती चली गई। बाद में शोरशराबे पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने साथ ले गए। इधर, पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। वहीं दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन अपने साथ ले गए। पोस्टमार्टम केंद्र पर आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।