{"_id":"5b1d8a504f1c1ba86e8b7627","slug":"151528662608-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘अपराजिता’ की शूटिंग अलीगढ़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म ‘अपराजिता’ की शूटिंग अलीगढ़ में
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
फिल्म ‘अपराजिता’ की शूटिंग अलीगढ़ में होगी। यह फिल्म बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या पर आधारित है। अगस्त में शूटिंग शुरू होगी। एससीएच फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माता अलीगढ़ के ही कमल यादव हैं। निर्देशक संचित यादव हैं।
रविवार को एक रेस्तरां में पत्रकारों को निर्माता कमल यादव ने बताया कि अलीगढ़ के अलावा मथुरा, आगरा में फिल्म की शूटिंग होगी। खास बात यह है कि 60 फीसदी से ज्यादा शूटिंग अलीगढ़ में होगी।
फिल्म में अभिनेता किरण कुमार, शहजाद खान, हिना पांचाल, पूर्णिमा किरदार निभाएंगी। फिल्म में पांच गीत हैं। साल के अंत में फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का मुहूर्त 12 जून को आभा रीजेंसी में शाम छह बजे होगा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व महापौर शकुंतला भारती होंगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में अलीगढ़ के कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। इस मौके पर सह निर्माता राधेश्याम शर्मा, तपन कुमार मुखर्जी मौजूद रहे।