फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कष निरीक्षक की सतर्कता से पकड़ा गया-Cordination

कष निरीक्षक की सतर्कता से पकड़ा गया-Cordination

Mon, 28 May 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
कष निरीक्षक की सतर्कता से पकड़ा गया-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया युवक प्रवक्ता एके सिंह की सतर्कता से हाथ आ गया। इस मुन्नाभाई ने इसी साल यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा गंगीरी क्षेत्र के एक कॉलेज से दी थी।

उस समय एके सिंह को वहां केंद्र सुपरिंटेंडेंट बनाया गया था। जब रविवार को उन्होंने इस छात्र को यहां देखा तो उनका माथा ठनका। इसके बाद शुरू हुई पड़ताल में उसके मुन्नाभाई होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


रविवार को जब सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा हुई तो हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज कक्ष निरीक्षक के रूप में एनसीसी की 8वीं यूपी बटालियन के आफिसर व इस कॉलेज के प्रवक्ता एके सिंह तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी निगाह जब एक परीक्षार्थी पर पड़ी तो उन्हें चेहरा परिचित लगा। उसकी वजह यह थी कि इस बार बोर्ड परीक्षा में एके सिंह को गंगीरी के नगला सुमेर में एसके इंटर कॉलेज में केंद्र सुपरिंटेंडेंट बनाया गया था।

तब यह परीक्षार्थी वहां इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था और उस समय एके सिंह को उसने यह बताया था कि वह अलीगढ़ से रोजाना परीक्षा देने के लिए वहां आता है। शक होेने पर जब उन्होंने इस परीक्षार्थी से पूछा तो वह साफ मुकर गया। उसने खुद को शिक्षामित्र बताया। अपना नाम विजय कुमार पुत्र रामखिलाड़ी बताया।

उन्होंने उसका आधार कार्ड अन्य दस्तावेज आदि बारीकी से देखे तो उनका शक गहरा हो गया। आधार कार्ड और प्रवेश पत्र के फोटो और उसकी शक्ल में अंतर था। जब कक्ष निरीक्षक ने पूछताछ की तो हड़बड़ी में उसने पिता का नाम गलत बता दिया। इससे उनका शक पक्का हो गया।

सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एके गुप्ता व अन्य शिक्षक भी वहां आ गए। उससे जब फोेन नंबर पूछा गया तो उसने एक फोन नंबर देकर बताया कि यह उसके चाचा का नंबर है। परीक्षा केंद्र पर तो मोेबाइल प्रतिबंधित था। एके सिंह ने जब विद्यालय से बाहर जाकर फोेन पर बात की तो मुन्नाभाई द्वारा बताया गया नंबर अमरोहा का निकला।

वहां से यह बताया गया कि वह विजय नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते। बाद में सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम रवि बताया, फिर उसने अपना नाम मुनेश पुत्र गंगाधर निवासी नगला सरुआ थाना चंडौस बताया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा। उसके द्वारा दी गई जानकारियों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।


पकड़े गए युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे गई है। यह युवक बोर्ड परीक्षा के बाद अब सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में भी परीक्षा देने आ गया है। माना जा रहा है कि यह पूरी तरह इस धंधे में लिप्त है।
- डॉ. अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed