फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शोभायात्रा में मोदी की झांकी सबसे आगे पुलिस नेहटवाने की कोशिश की

शोभायात्रा में मोदी की झांकी सबसे आगे पुलिस नेहटवाने की कोशिश की

Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में मोदी की झांकी सबसे आगे पुलिस नेहटवाने की कोशिश की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष बाबा साहब की जयंती पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में कोई न कोई राजनीतिक दल या राजनीतिक व्यक्ति या सरकार की नीतियां निशाने पर रहती हैं।

इस बार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाने पर रहे। इस झांकी को शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने रुकवाने और हटवाने का प्रयास किया, लेकिन समिति के पदाधिकारियों और मौके पर मौजूद समर्थकों के प्रतिरोध के चलते झांकी शोभायात्रा का हिस्सा बनी रही और सबसे आगे चली, लेकिन जब ये आपत्ति प्रशासनिक अधिकारियाें तक पहुंची तो उस झांकी को अलग कर दिया गया। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि जिस झांकी पर विरोध था उसको आयोजकों द्वारा रात साढ़े 9 बजे खुद ही हटा लिया गया है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक तिराहे के पास अंबेडकर पार्क से शनिवार की शाम को शोभायात्रा शुरू होने की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान पुलिस की नजर एक झांकी पर पड़ी जिस पर हवाई जहाज बना हुआ था। साथ ही विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, भूपेश जैन के नाम लिखे हुए हैं। पोस्टर पर यह भी लिखा था कि विदेशी चंदे का हिसाब न देने का कानून हम बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी लिखा है कि फ्रांस के लड़ाकू विमान 536 करोड़ में तय होने के बाद 1571 करोड़ पर हस्ताक्षर। पोस्टर पर सौजन्य से समस्त पला साहिबाबाद अलीगढ़ लिखा था। सबसे ऊपर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ लिखा था कि घोटाला ही असल कारोबार।


सीओ तृतीय संजीव दीक्षित पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और इस झांकी को शोभायात्रा से हटाने के लिए कहा। इस पर समिति के पदाधिकारी अड़ गए। उनकी दलील थी कि इसमें क्या आपत्तिजनक है। सरकार की नीतियों की समीक्षा और आलोचना करने का अधिकार उसी संविधान ने उन्हें दिया है जिसके निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर हैं। उन्हीं की शोभायात्रा में संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed