{"_id":"5a11e9614f1c1b6f548be2c2","slug":"151511123297-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... पांच माह में बिखर गया प्रेम विवाह कर बसाया गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... पांच माह में बिखर गया प्रेम विवाह कर बसाया गया घर
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह में ही बिखर गया प्रेम विवाह कर बसाया घर
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली।
सात जन्मों तक साथ रहने के वादा कर घर बसाने वाले प्रेमी युगल का घर पांच माह में ही बिखर गया। घरवालों की मर्जी के खिलाफ की गई शादी आंसुओं का सैलाब लेकर जिंदगी में आई है।
आरोप है कि ससुराल वाले युवती को रखना नहीं चाहते और एअर फोर्स में तैनात पति दूसरी शादी करने पर आमादा है। युवती ने पति समेत सास-ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरवंशपुर निवासी शीतल पुत्री सोनपाल शर्मा के अनुसार 24 जून 2017 को उसने गांव खानपुर निवासी अवनेश पुत्र जुगेंद्र सिंह के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद अवनेश उसे अपने घर लेकर पहुंचा तो माता-पिता शीतल को अपनाने के लिए राजी नहीं हुए। इस पर जल्द ही माता-पिता को मना लेने और उनके कहे अनुसार कार्य करने की बात कहकर अवनेश ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन
शीतल के अनुसार प्रेम विवाह करने के कारण उत्पीड़न की बात अपने परिजनों को नहीं बताई। तीन सितंबर को अवनेश वापस आया तो उसने खुद के साथ दुर्व्यवहार की बात पति को बताई। इस पर अवनेश उसे अपने साथ नोएडा ले गया। वहां किराए के कमरे में वह रहने लगे। युवती का आरोप है कि 20 सितंबर को उसका पति बगैर बताए चला गया। फिर नहीं लौटा। यह जानकारी देने पर मायके वाले उसे अपने साथ घर ले गए।
आरोप है कि बातचीत में ससुराल वालों ने ढाई लाख रुपये और कार मांगी। इस पर उसके परिजनों ने तीन लाख रुपये दे दिए, फिर भी ससुराल वाले उसे नहीं रख रहे। दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पति का मामा अपने यहां से 24 नवंबर को अवनेश की दूसरी शादी करवा रहा है। कोतवाल उत्तमचंद पटेल के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।