{"_id":"5a04bd424f1c1b8e698ba651","slug":"151510260034-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल पर भाजपा के पक्ष में मतदान को धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल पर भाजपा के पक्ष में मतदान को धमकाने का आरोप
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाल पर भाजपा के पक्ष में मतदान को धमकाने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नगर पंचायत छर्रा से अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी रहीसो जमानी ने कोतवाल शत्रुघ्न उपाध्याय पर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग व जिला प्रशासन से की गई है।
रहीसो जमानी का कहना है कि कोतवाल ने पिछले दिनों उनके समर्थक शेषचंद्र गुप्ता, गौरव शर्मा, मनीष माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी को कोतवाली में बुलाया, धमकाया और कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती कि एक दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़वाते हो। 15-20 दिन के लिए छर्रा छोड़ दो या फिर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराओ। ऐसा नहीं करोगे, तो किसी आरोप में फंसाकर जेल भेज दूंगा। रहीसो ने कहा कि इसकी सूचना उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव को दी। जिलाध्यक्ष अशोक यादव, ब्लॉक प्रमुख छर्रा ठा. तेजवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख लोधा गिरीश यादव के साथ सपा प्रत्याशी के पति नौशाद खां व पीड़ित लोगों ने लिखित शिकायत चुनाव आयुक्त स्थानीय निकाय, जिलाधिकारी व एसएसपी से की है।
जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे अंधी हो गई है और गलत इरादों के साथ चुनाव को जीतना चाहती है, लेकिन सपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया कि कोतवाल की उपस्थिति में निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद नहीं है। इस संबंध में इंस्पेक्टर छर्रा शत्रुघ्न उपाध्याय का कहना है कि आरोप निराधार हैं। वह तो कई दिन से विजयगढ़ के गांव खुर्रमपुर में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात हैं।