{"_id":"59fe298f4f1c1b71548bad2a","slug":"151509829007-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी में सवार जीआरपी के आईजी के कोच पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी में सवार जीआरपी के आईजी के कोच पर पथराव
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दी में सवार जीआरपी के आईजी के कोच पर पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे उसके शीशे चटक गए। जिस कोच में पथराव हुआ था, उसमें जीआरपी के आईजी भी बैठे हुए थे। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस अफ सराें को दी। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों में अफरातफरी मच गई।
ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही दोनों थानाें की पुलिस संबंधित कोच में पहुंच गई और मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
शताब्दी एक्सप्रेस के कोच नंबर ई-1 में जीआरपी के आईजी वीके मौर्या सफर कर रहे थे। ट्रेन इटावा रेलवे स्टेशन पार होने के बाद जैसे ही रेलवे फ ाटक के पास पहुंची तभी कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया।
पत्थर लगने से कोच के शीशे चटक गया। कोच में मौजूद आईजी वीके मौर्या ने इसकी जानकारी जीआरपी कंट्रोल को दी। कुछ ही देर में टूंडला और स्थानीय रेलवे स्टेशन की पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन को टूंडला में चेक करने के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रात करीब 8:33 पर चेक किया गया। इस दौरान रेलवे के साथ-साथ जीआरपी और आरपीएफ के लोग भी मौजूद रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इटावा आरपीएफ और जीआरपी इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।