फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में तीन दिन से बाग में लटका था युवक का शव

अलीगढ़ में तीन दिन से बाग में लटका था युवक का शव

Wed, 25 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में तीन दिन से बाग में लटका था युवक का शव
तीन दिन से बाग में लटका था युवक का शव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली।

कोतवाली के गांव जनकपुर से तीन दिन से लापता युवक का शव गांव के ही राम सिंह के आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

गांव जनकपुर निवासी मेघ सिंह का बेटा अर्जुन सिंह (20) रविवार शाम से घर से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कुछ महिलाएं राम सिंह के आम के बाग में लकड़ी बीनने पहुंची तो एक पेड़ पर युवक की लाश लटकते देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सुरेश कुमार मलिक, कोतवाल उत्तमचंद पटेल, कस्बा चौकी इंचार्ज लखमी सिंह, एसआई रेनू तोमर मौके पर पहुंच गईं। युवक के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। शरीर पर पैंट और बनियान था। आग की तरह खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। कोतवाल उत्तमचंद पटेल के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव भी तीन दिन से लटका था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed