फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दिन में एएमयू छात्राओं से लूट..रात को पंचायतकर्मी से

दिन में एएमयू छात्राओं से लूट..रात को पंचायतकर्मी से

Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
दिन में एएमयू छात्राओं से लूट..रात को पंचायतकर्मी से
दिन में एएमयू छात्राओं से लूट..रात को पंचायतकर्मी से
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर में लूट और झपटमारी की वारदात थम नहीं पा रहीं। पिछले 24 घंटे में तीन वारदात हुई हैं। इनमें एक वारदात में एएमयू की लखनऊ निवासी लॉ छात्राओं से तमंचे के बल पर पर्स लूटा गया है, जबकि दूसरी वारदात में कलेक्ट्रेट के सामने जिला पंचायतकर्मी से मोबाइल और तीसरी घटना में मानिक चौक पर महिला से मोबाइल लूटा गया है।

वाकये के अनुसार मूलरूप से लखनऊ निवासी एमन फातिमा पुत्री अजीजुरहमान यहां एएमयू से लॉ कर रही हैं और हॉस्टल में रहती हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बरेली निवासी साथी सहेली असरा के साथ रिक्शे में सवार होकर किसी काम से जमालपुर जा रही थीं। तभी निजामी पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों पर तमंचा तान दिया और एमन के हाथ में लगा पर्स लूट लिया। इस पर्स में दोनों के मिलाकर 9 हजार रुपये, दोनों के लखनऊ व बरेली बैंक शाखाओं के एटीएम कार्ड, आईडी कार्ड, पैनकार्ड आदि रखे थे। इस दौरान एमन से मोबाइल छीनने की कोशिश हुई। मगर मोबाइल किसी तरह बचा लिया। बाद में वह धमकाते हुए भाग गए। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इधर, दूसरी घटना रविवार देर शाम की है, यहां जिला पंचायत में बतौर कंप्यूटर प्रोग्रामर तैनात धीरज कुमार से बाइक सवार उस समय मोबाइल लूट ले गए। जब वह बाइक से जिला पंचायत से घर लौट रहा था। वह जैसे ही कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचा, तभी बाइक सवारों ने मोबाइल झपट लिया। इधर, बारहद्वारी निवासी मुकुल वार्ष्णेय की मानिक चौक में कोतवाली क्षेत्र में क्राकरी की दुकान है। वाकया सोमवार सुबह का है, उसकी मां हंसमुंखी दुकान पर बैठी थीं, जबकि मुकुल बाजार गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उसकी मां से मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--बॉक्स--
एक दिन में चार बाइकें चोरी
अलीगढ़। महानगर में बाइक चोरों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा। रविवार को एक दिन में बन्नादेवी से तीन बाइक चोरी गईं, जबकि कचहरी से सोमवार को एक बाइक चोरी हो गई। सराय हकीम निवासी सौरभ वार्ष्णेय की बाइक घुड़िया बाग से उठी । रामबाग कॉलोनी निवासी सुनील कुमार सिंह जादौन अपनी जॉब से दोपहर का भोजन करने घर आये थे उन्होंने जैसे ही अपने घर से शाम करीब साढे़ तीन बजे बाइक खड़ी की, तभी बाइक चोरी हो गई। इधर, सोमवार को दीवानी परिसर से कपिल मित्तल की बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed