{"_id":"59d694394f1c1bc0538b5f3e","slug":"151507234873-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में छेड़छाड़ से आजिज पुत्रवधू ने कराई थी ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में छेड़छाड़ से आजिज पुत्रवधू ने कराई थी ससुर की हत्या
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से आजिज पुत्रवधू ने कराई थी ससुर की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।
दादों थाना क्षेत्र के गांव खुशीपुरा में करीब डेढ़ साल पहले अपनी चक्की पर सोते हुए मानकचंद्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पुत्रवधू ने कराई थी। पुलिस ने इस हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्रवधू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
बताते चलें कि मानक चंद्र की रात में सोते समय चाकुओं से गोदने के साथ ही गोली मारकर हत्या की गई थी। सुबह घरवालों को हत्या का पता चला था। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शाम तक शव नहीं उठाने दिया था। मृतक के पुत्र चंद्रकेश का कहना था कि पिता के हत्यारों को पकड़ने के बाद ही वह लाश उठने देगा नहीं तो पुलिस उसे ही पकड़कर जेल भेज देगी। चंद्रकेश ने ही पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसओ दादों अजय सिंह चाहर के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि मानकचंद्र की हत्या उसके बेटे चंद्रकेश की पत्नी रेखा देवी ने ही कराई थी। रेखा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना का खुलासा हो गया। रेखा देवी ने बताया कि उसका ससुर बुरी नीयत रखता था। कई बार उससे छेड़छाड़ कर चुका था। इसी पर उसने कुछ लोगों को बुलाकर ससुर की हत्या करवाई थी। हत्या करने वाले अभी फरार हैं।