{"_id":"5992074c4f1c1b68398b4809","slug":"151502742348-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधू आश्रम पर तीन खोखों में लगी आग, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधू आश्रम पर तीन खोखों में लगी आग, दी तहरीर
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधू आश्रम पर तीन खोखों में लगी आग, दी तहरीर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
हरदुआगंज। साधू आश्रम पर रखे हुए तीन खोखों में रविवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। जिससे खोखों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में खोखे स्वामियों ने थाने पर तहरीर देते हुए घटना के जांच की मांग की है।
साधू आश्रम पर प्रेमशंकर के दो, लक्ष्मन सिंह का एक खोखा रखा हुआ है। जिनमें मिठाई की दुकान चलाकर दोनों दुकानदार अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि रविवार रात करीब नौ बजे तीनों खोखों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंच गए तथा पानी आदि से आग बुझाने की भी कोशिश भी की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इससे लाखाें रुपये का सामान राख हो गया। पीड़ितों ने संदिग्ध रूप से आग लगने की जांच के लिए थाने में तहरीर दी है।