{"_id":"594aca1b4f1c1b317d8b4630","slug":"151498073627-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के कुशल संचालन में करिए महारत हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के कुशल संचालन में करिए महारत हासिल
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय के कुशल संचालन में करिए महारत हासिल
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
विद्यालय की शिखरता की गारंटी कुशल संचालन है। बना-बनाया सिस्टम बिना अनुभव के बिगड़ भी सकता है। संकोच भी इसमें बाधा उत्पन्न कर सकती है कि दूसरों से सलाह क्यों लें ? अगर इंकार कर दिया तो? ऐसे तमाम सवाल दिमाग में आते रहते हैं। इन्हीं उधेड़बुन से निकालने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) कई कोर्स संचालित कर रहा है, जो व्यक्तित्व और विद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
शैक्षिक योग्यता के आधार पर इग्नू का मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र कोर्स है, जो छह महीने से दो वर्ष तक का है। यह शिक्षकों के लिए बेहतर हो सकता है। इसके अलावा इग्नू द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी शिक्षण में प्रमाण पत्र, सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमाण पत्र, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा में डिप्लोमा, अंग्रेजी में सृजनात्मक लेखन में डिप्लोमा, विद्यालय नेतृत्व और प्रबंधन में स्नातकोत्तर, शैक्षणिक प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, उच्च में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, शैक्षणिक प्रबंधन और प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रौढ़ शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स करा रहा है। कई कोर्स अंग्रेजी माध्यम में हैं, जबकि कई हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के हैं।
वर्जन
इन कोर्सों में जुलाई सत्र में प्रवेश हो रहे हैं। मैट्रिकुलेशन से स्नातक तक के व्यक्ति इस कोर्स को कर सकते हैं। कोर्स के बाद आपकी सोच में बदलाव आना निश्चित है। कुशल नेतृत्व के साथ प्रबंधन में भी महारथ हासिल कर लेंगे। कैरियर में भी तरक्की मिलेगी। कोर्स करने के लिए क्षेत्रीय केंद्र मैरिस रोड पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
- डॉ. एमआर फैसल, निदेशक (प्रभारी) इग्नू क्षेत्रीय केंद्र मैरिस रोड।