फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   150 shops at Rs 10 per kg salt

150 दुकानों पर नमक 10 रुपये प्रति किलोग्राम

Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
150 shops at Rs 10 per kg salt
150 दुकानों पर नमक 10 रुपये प्रति किलोग्राम - फोटो : dig vishal
नमक, आटा और चीनी बाजार में सामान्य रेट पर भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। कहीं कोई कमी नहीं है। शहर की 150 राशन की दुकानों में पिसा हुआ नमक 10 रुपये किलो के भाव में है, जो कुटीर उद्योगों से मंगवाया गया है।
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। देहलीगेट समेत महानगर के प्रमुख बाजारों में शुक्रवार शाम नमक के दाम 100 रुपये तक होने की अफवाह ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया था। शनिवार को पूर्ति विभाग की टीमों ने महानगर की 270 में से 150 दुकानों पर दस रुपये किलो नमक बिकवाया।
विज्ञापन

यही नहीं कालाबाजारी एवं अफवाहों की पड़ताल के लिए विभिन्न बाजारों का दौरा कर चेकिंग की।
देहलीगेट समेत महानगर के प्रमुख बाजारों में शुक्रवार शाम अचानक अफवाह फैली थी कि नमक के दाम 100 रुपये किलो हो गए हैं। इस अफवाह से ग्राहकों में हड़कंप मच गया। लोग अपने काम छोड़कर नमक लेने के लिए इधर उधर भटकने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनी आईएएस अमित ने अफवाह के प्रमुख स्थल देहलीगेट का बाजार बंद करा दिया तो अफवाह फैलाने के शक में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा।
मास्टर माइंड इंद्रमणि नाम के परचून विक्रेता की तलाश की गई, लेकिन इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। शनिवार को पूर्ति विभाग की टीमों ने राशन की दुकानों पर नमक बिकवाने की स्कीम के तहत् महानगर की 270 में से करीब 150 दुकानों पर नमक की बिक्री कराई। एआरओ विमल सिकरवार ने बताया कि शनिवार को इंद्रावल एवं पुराने बस स्टेंड के पास स्थित गोदाम से पांच-छह ट्रक नमक की आपूर्ति राशन डीलरों को की गई है।

 जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने टीम के साथ देहलीगेट, बस स्टेंड, सासनीगेट, स्वर्ण जयंती नगर, नौरंगाबाद, महावीर गंज, पत्थर बाजार, ऊपरकोट, रेलवे रोड समेत अन्य इलाकों का दौरा कर कालाबाजारी के शक में कुछ दुकानदारों के यहां चेकिंग की। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी राशन की दुकानों पर नमक का स्टाक पहुंच जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed