फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 thousand workers will be returned

जिले में 15 हजार श्रमिकों की होगी वापसी

Mon, 27 Apr 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
15 thousand workers will be returned
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार अलीगढ़ में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के करीब 15 हजार श्रमिक वापस लौटेंगे। प्रशासन को इन सभी को क्वारंटीन करने की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तहसीलवार शेल्टर होम्स की क्षमता में वृद्धि का प्लान बनाया है। सभी एसडीएम को हर तहसील में दो हजार लोगों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था करने के आदेश दिये गये हैं।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को उनके गृह राज्य एवं जनपद भेजने के पूर्व में हुए आदेशों में इनकी संख्या का जिक्र नहीं था। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से अपने यहां फंसे दूसरे प्रदेशों के श्रमिकों एवं अन्य लोगों की सूची मांगी थी। हाल ही में जारी हुई सूची के अनुसार अकेले अलीगढ़ में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, हरियाणा एवं महाराष्ट्र से 15 हजार लोग आएंगे। इनमें सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र एवं दिल्ली से आने वालों की है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रमिकों के लिए जिले की पांचों तहसीलों में प्रत्येक तहसीलवार दो हजार लोगों को क्वारंटीन करने के इंतजाम किये जा रहे हैं। इन्हें स्कूल, कालेज, धर्मशाला, होटल आदि में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को क्वारंटीन स्थल बनाने को कहा गया है। श्रमिकों के आगमन पर इनका क्वारंटीन स्थल पर ही कोरोना परीक्षण होगा और इन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन करने के बाद ही परीक्षण निगेटिव आने के बाद ही घर भेजा जाएगा। बताते चलें कि पूर्व में प्रशासन ने हर तहसील में 500 लोगों को क्वारंटीन करने तथा कोल तहसील में दो हजार लोगों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed