फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 lakh bills increased from 7 thousand placed in front of the minister

मंत्री के सामने रखे 7 हजार से बढ़कर आए 15 लाख के बिल

Tue, 19 Jul 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
15 lakh bills increased from 7 thousand placed in front of the minister
कोई व्यक्ति दस रुपये का हर दिन अपने बच्चों के लिए दूध खरीदकर लाता है, वह 45 हजार रुपये का गृह कर कैसे देगा। वहीं दूसरी ओर जिस का गृह कर सात हजार रुपये था, उसका 15 लाख रुपये का हाउस टैक्स कर दिया है। बेतहाशा बढ़ाए गए हाउस टैक्स की यह जानकारी नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के सामने भाजपा नेताओं, पार्षदों और व्यापारियों ने रखी। इस पर मंत्री ने उन्हें कुछ न कुछ राहत देने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ व्यापारी नेताओं, उद्यमियों व पार्षदों ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान पार्षद वीरेंद्र सिंह ने एक ऐसे करदाता का उदाहरण पेश किया, जो अपने बच्चों के लिए हर दिन 10 रुपये का दूध खरीदकर लाता है। उसका गृह कर बिल 45 हजार रुपये आया है। व्यापारी नेता सतीश माहेश्वरी, ओपी राठी ने दो ऐसे उदाहरण पेश किए, जो कल तक 7 हजार रुपये प्रतिवर्ष टैक्स देते थे। इस बार उनको तीन लाख रुपये सालाना और पांच साल के एरियर सहित 15 लाख के टैक्स का बिल भेजा हैं। प्रमुख उद्यमी राजन बजाज ने भी मंत्री के समक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की। सभी को मंत्री ने यही भरोसा दिलाया कि इस बारे में शासन में अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

ये हैं 7 हजार से 15 लाख बिल के बकायेदार
कोयले वाली गली में रहने वाले राजकुमार अग्रवाल व संदीप अग्रवाल सगे भाई हैं। इन्होंने मंत्री को अपने बिल दिखाते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने 500 वर्ग गज के प्लॉट में मकान बनाया था, जिसमें दोनों भाइयों के हिस्से में 250-250 वर्ग गज का मकान आया। दोनों अब तक 7-7 हजार रुपये प्रति वर्ष गृह कर देते आ रहे थे। अब नया बिल एरियर के साथ तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष के अनुसार 15 लाख रुपये आया है। यह न तो न्याय संगत है और न देने योग्य है। कर निर्धारण से पहले न तो उन्हें सुना और न सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलगत सियासत से उठकर
टीमवर्क से हो रहा विकास
अलीगढ़। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वह देश और प्रदेश में दलगत सियासत से उठकर टीम वर्क के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। 37 वर्ष बाद यह मौका मिला है, जब जनता ने हमारी पार्टी को पुन: सत्ता में लौटाया है। यह सेवा, सुरक्षा व सुशासन का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में सरकार की मंशा के अनुसार काम के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो

ईशापुर पार्क को बताया उदाहरण
नगर विकास मंत्री ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया, जिनमें अमृत सरोवर, कवर्ड नाला निर्माण, फुटपाथ, बाउंड्रीवाल, वेंडिंग जोन, पेयजल, सफाई, पौधरोपण व स्मार्ट सिटी आदि का जिक्र किया। यहां उन्होंने पिछले दौरे पर ईशापुर पार्क को एक उदाहरण बताया और आह्वान किया कि ऐसे पार्क और विकसित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed