फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 hundred people are facing water crisis for two months

दो माह से 15 सौ लोग झेल रहे पानी का संकट

Tue, 24 May 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
15 hundred people are facing water crisis for two months
सराय हकीम गली गुलरियाई में खराब पड़े हैंडपंप को दिखातीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 8 सराय लवरिया स्थित सराय हकीम गुलरियाई वाली गली के करीब 15 सौ लोग दो माह से पानी का संकट झेल रहे हैं। 40 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन लीकेज के कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि करीब दो महीने से पानी की समस्या है। प्रेशर कम होने की वजह से घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। जब आता है तो काला पानी आता है। लगभग 40 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती है। पाइप लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त है। सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है। सुबह व शाम पानी की समस्या के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है। तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारी मौन हैं। गंदा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 8- सराय लवरिया (सराय हकीम गुलरियाई वाली गली)
- वार्ड की आबादी बीस हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में तीस सरकारी हैंडपंप, आठ सही हालत में।
- वार्ड में चार सरकारी ट्यूबवेल। सभी चालू हालत में।
- टीडीएस 500 से 700 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- सरकारी सबमर्सिबल पंप नहीं है।
पांचों हैंडपंप हैं खराब
वार्ड में पानी की काफी समस्या है। गली गुलरियाई में लगे पांचों हैंडपंप खराब हैं। 40 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन से इलाके में पानी की आपूर्ति हो रही है। नई पाइप लाइन तीन साल से टंकी से नहीं जोड़ी गई। कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र किशोर, पार्षद
वार्ड मेें पानी के समस्या को देखते हुए महाप्रबंधक जल को निर्देशित कर दिया है। नगर निगम व जल निगम की टीम मौके पर जाकर सर्वे करेगी। समस्या को जल्द ही निस्तारित करा दिया जाएगा। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
शिकायत पर भी सुनवाई नहीं -
दो महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। गर्मी में पानी के संकट से लोग परेशान है। समझ नहीं आ रहा क्या करें। - रेखा देवी
वार्ड में पानी ज्यादा समस्या है। सबमर्सिबल वाले घरों से पानी मांगना पड़ता है। टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है। शिकायत पर सुनवाई नहीं है। -सोनिया देवी
40 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है, जिसमें जगह-जगह लीकेज हैं। प्रेशर कम होने की वजह से पानी नहीं आता। - काजल गुप्ता
सुबह-शाम पानी की समस्या है। पानी भरने के लिए महिलाएं और बच्चे लग जाते हैं। गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। - हरिओम कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed