फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 days no anti-rabies patient, doctors missing

15 दिनों से एंटी रैबीज नहीं तड़पे मरीज, डाॅक्टर गायब

Tue, 25 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 25 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
15 days no anti-rabies patient, doctors missing
एडी हैल्‍थ डा. गीता प्रधान को ज्ञापन देते भाजपा रघुवीरपुरी मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल में पिछले 15 दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने से और अन्य अनियमितताओं को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश है। जिला अस्पताल की बदहाली और बीमारी को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी रघुवीरपुरी मंडल के कोषाध्यक्ष हेमंत गर्ग अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से मिले और पूरी स्थिति से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि उनके पास कुछ दिनों से लगातार शिकायत आ रही हैं कि मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। बाहर से इंजेक्शन लेने के लिए कह दिया जाता है। यह इंजेक्शन बाहर से 300 रुपये का आता है। इसे लगाने के लिए भी जिला अस्पताल में दस रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे गरीब पृष्ठभूमि के मरीजों को बेहद तकलीफ होती है। जबकि मुख्यमंत्री योगी का फरमान है कि सरकारी अस्पतालों में सभी को दवा और उपचार मिलना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राजू पंडित, प्रमोद गौड़, अंकित अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, लाला विष्णु, प्रदीप यादव, यशपाल, शरद वार्ष्णेय, मुकेश वर्मा, ललित गौड़, राजीव कुमार आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अन्य भाजपा नेता भी जिला अस्पताल गए थे और वहां पर भारी अनियमितताएं मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतें न सुननी पड़ें, इसके लिए मोबाइल नंबर मिटाया
मलखान सिंह जिला अस्पताल की एक तस्वीर यह भी है कि यहां पर मरीजों से शिकायतें आमंत्रित करने की बात तो कही जाती है, लेकिन वह न सुनी जाएं, इसके लिए मोबाइल नंबर मिटा दिया जाता है। 

अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के बाहर एक बोर्ड पर लिखा है कि किसी शिकायत या समस्या के लिए संपर्क करें -मुख्य चिकित्सा अधीक्षक। लेकिन इसके नीचे मोबाइल नंबर के कालम में लिखा हुआ नंबर मिटा दिया गया है। सोमवार को जनहित मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडे जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन दो घंटे की कवायद के बाद भी सीएमएस से न तो फोन पर संपर्क हो सका और न वह अपने कार्यालय में मिले। उन्होंने बताया कि कार्यालय के समय में भी सीएमएस और अन्य डाक्टर ड्यूटी पर नहीं हैं। जबकि अस्पताल में आए मरीज तड़फ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed