{"_id":"5935b7d54f1c1b0b608b460b","slug":"14966927072-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हहह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हहह
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर किसान से एक लाख तेरह हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सिहोर बंबा के निकट रविवार रात अपाचे सवार बदमाशों ने किसान से एक लाख तेरह हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक किसान को अपने साथ सड़कों पर घुमाती रही, उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की।
गांव बालूखेड़ा निवासी किसान ठा. गौरव पुत्र अजीत सिंह हाल मुकाम सुरेंद्रनगर अलीगढ़ के अनुसार रविवार देर शाम वह अपने गांव बालूखेड़ा से बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। उसके पास गेहूं के भुगतान का एक लाख तेरह हजार रुपया था।
सिहोर बंबा के निकट सफेद अपाचे सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचा तानकर रुपये लूट लिए। मोबाइल की बैटरी निकालकर जंगल में फेंक दी।
राहगीरों की मदद से उसने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। उधर एएसपी अमानत मान के अनुसार लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।