फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हाथरस डिपो की बस में फर्जीवाड़ा, यात्रियों को थमाई फर्जी टिकट

हाथरस डिपो की बस में फर्जीवाड़ा, यात्रियों को थमाई फर्जी टिकट

Sun, 04 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
हाथरस डिपो की बस में फर्जीवाड़ा, यात्रियों को थमाई फर्जी टिकट
हाथरस डिपो की बस में फर्जीवाड़ा, यात्रियों को थमाई फर्जी टिकट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस

रोडवेज बसों में अंधेरगर्दी चल रही है। बसों में फर्जी (नकली) टिकट बनाकर यात्रियों से जबरन रुपये एेंठें जा रहे हैं। रोडवेज की आय को चूना लगाया जा रहा है, जबकि अधिकारी इससे बेपरवाह बने हुए हैं। रविवार को एक यात्री ने उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत में इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।

अविनाश वशिष्ठ नाम का एक यात्री रविवार को हाथरस डिपो की बस संख्या 9054 में सुबह साढ़े छह बजे अलीगढ़ से आगरा के लिए अपने परिवार के साथ रवाना हुए थे। परिचालक ने उन्हें चार टिकट दिए, टिकट देखने पर उन्हें टिकट के फर्जी प्रतीत होने का शक हुआ। टिकट के फर्जी होने के बारे में जब अविनाश ने परिचालक से पूछताछ शुरू की तो परिचालक इसी बात को लेकर आग बबूला हो गया।
विज्ञापन


अविनाश का आरोप है कि परिचालक ने बस में ही मौजूद अपने तीन अन्य साथियों के साथ उससे अभद्रता और गाली गलौज की और चुप रहने के लिए धमकाया। यात्रा के दौरान बस में लगभग 70 यात्री मौजूद थे। अविनाश ने बताया कि उसने इसकी शिकायत रोडवेज के व्हाट्स एप नंबर के अलावा एआरएम हाथरस डिपो और आरएम अलीगढ़ से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- शिकायत मिली है और बेहद गंभीर भी है। इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बसों में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विनोद कुमार, एआरएम, हाथरस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed