{"_id":"593322cf4f1c1b223c8b4575","slug":"149652348218-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी से 50 लोग अस्पताल पहुंचे
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
भीषण गर्मी के चलते शनिवार को जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी का अहसास हुआ। जबरदस्त उमस के चलते लोगों की हालत खराब हो गई। शहर के सरकारी अस्पतालों में 50 से अधिक मामले हीट स्ट्रोक के सामने आए।
शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के चलते सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा था। मलखान सिंह जिला अस्पताल में नौरंगाबाद निवासी राजपाल सिंह, कपिल वार्ष्णेय, सुनील, नंदिनी, रिचा वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल आदि हीट स्ट्रोक का शिकार होकर पहुंचे। डीडी अस्पताल में भी 30 से अधिक लोग हीट स्ट्रोक के कारण पहुंचे, इसमें ग्रामीण इलाकों से आए मरीज भी शामिल थे। अधिकांश मामलों में ड्रिप चढ़ाकर और प्राथमिक उपचार देकर मरीजों को अस्पताल से रवाना किया गया। साथ ही उन्हें गर्मी से बचाव के साधारण उपाय भी बताए गए।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान ने सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार के लिए सभी जरूरी दवाएं आदि रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट पर है।
विज्ञापन
रविवार को भी खुलेंगे स्वास्थ्य विभाग के आफिस
मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आफिस रविवार को भी खुलेंगे। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए आफिस खोले जाने का फैसला लिया गया है। सभी कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं।