फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   145th Aligarh exhibition started

Aligarh Exhibition: शुरू हुई 145वीं नुमाइश, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ, उड़ाए कबूतर

Mon, 03 Feb 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

नुमाइश में प्रति वर्ष लगने वाले उद्योग मंडप का पहली बार विशाल ताला खोलकर शुभारंभ किया गया। 150 किलो वजनी ताले को यहां रखा गया था। प्रभारी मंत्री ने ताले की चाभी घुमाकर उद्योग कक्ष की शुरुआत की।

विज्ञापन
145th Aligarh exhibition started
अलीगढ़ नुमाइश का फीता काटकर शुभारंभ करते मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : संवाद

विस्तार

ताला-तालीम-तहजीब और शहर की पहचान गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की ऐतिहासिक 145वीं नुमाइश (राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी व अलीगढ़ महोत्सव-2025) का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उद्घाटन करते हुए जनपद प्रभारी एवं गन्ना विकास मंत्री मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा यह नुमाइश प्रदेश में अपना अहम स्थान रखती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कृष्णांजलि सभा में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यह लोगों के स्वस्थ मनोरंजन का केंद्र होने के साथ स्थानीय किसानों को कृषि की नवीनतम जानकारी देने का भी जरिया है। ताला-हार्डवेयर उद्योग सहित प्रदेशभर के ओडीओपी उत्पादों की झलक भी यहां देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे भी अलीगढ़ में पढ़ने के दौरान नुमाइश देखने आते थे। वर्ष 1976 में एक दिन वह नुमाइश के कृषि कक्ष में घूम रहे थे, तब बताया जा रहा था कि अगर रासायनिक उर्वरक का ज्यादा प्रयोग होगा, तो भूमि बंजर होने लगेगी। इसका असर अब देखने को मिल रहा है। अब कृषि कक्ष में नई जैविक विधि से खेती करने के तरीके किसानों को बताए जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कृष्णांजलि नाट्यशाला में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर दीप प्रज्ज्वलन कर नुमाइश की विधिवत शुरुआत की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद हरियाणा, राजस्थान, वाराणसी से आए कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक व नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
अतिथिगण
शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम संजीव रंजन व संचालन ईडीएम मनोज राजपूत ने किया। इस दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजया सिंह, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता राजा, रवेंद्र पाल सिंह, सुरेन्द्र दिलेर, एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, शिव नारायण शर्मा, मानव महाजन, नरेंद्र पचौरी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी अमित भट्ट, एडीएम वित्त मीनू राना, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु कुमार बंटी, पंकज धीरज आदि मौजूद थे।

ये परंपराएं भी निभाई गईं

उद्घाटन समारोह में मंचीय कार्यक्रम से पहले प्रभारी मंत्री ने मित्तल गेट पर नुमाइश का फीता काटा और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। साथ में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दरबार हॉल में ध्वजारोहण संग राष्ट्रगान हुआ और नीरज शहरयार पार्क में दोनों प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद स्तंभ पर शहीदों को नमन किया गया। साथ में अतिथियों ने जनप्रतिनिधियों संग ढोल बजाकर आयोजन के आगाज की घोषणा की। बाद में भाजपा शिविर में पहुंचकर जनसंघ संस्थापक के चित्र पर पुष्प चढ़ाए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
पहली बार खोला गया विशाल ताला
नुमाइश में प्रति वर्ष लगने वाले उद्योग मंडप का पहली बार विशाल ताला खोलकर शुभारंभ किया गया। 150 किलो वजनी ताले को यहां रखा गया था। प्रभारी मंत्री ने ताले की चाभी घुमाकर उद्योग कक्ष की शुरुआत की। साथ में कृषि कक्ष का निरीक्षण का उसका शुभारंभ किया। दोनों जगहों पर स्टॉलों पर भी जानकारी ली।

प्रभारी अधिकारी ने बताईं इस बार की खूबियां
नुमाइश प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने कहा कि देश के सभी प्रांतों के खानपान, पहनावे व परंपराओं का समागम ही नुमाइश है। उन्होंने 28 दिन तक लगने वाली नुमाइश की इस बार की खूबियों के विषय में बताया।
 

हज पर बोलते अच्छे लगते हैं अखिलेश : मंत्री

नुमाइश शुभारंभ के दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा महाकुभ में हादसे पर सवाल उठाया जाना उचित नहीं लगता। वे हज की बात करें, तभी अच्छे लगते हैं। कुंभ की बात उनके मुंह से अजीब लगती है। महाकुंभ में ऐसा इंतजाम किया गया है, जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकते हैं। देश ही नहीं पूरी दुनिया में महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर तारीफ हो रही है।


इन अव्यवस्थाओं पर रही नाराजगी
हर बार की तरह इस बार भी शुभारंभ कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं रहीं। इस दौरान अतिथियों व जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए सबसे आगे सोफे लगाए गए थे। मगर उन पर न तो संख्या तय थी और न उनकी नेम प्लेट लगी थी। जिसको जहां जगह मिली बैठ गया। स्थान घिरने पर कई जनप्रतिनिधि काफी देर तक खड़े रहे। एक एमएलसी ने इसको लेकर नाराजगी भी जताई। इसके अलावा गुब्बारे और कबूतर छोड़ने के लिए बनाए गए मंच पर भी भीड़ अधिक चढ़ गई और सुरक्षा के अच्छे प्रबंधन न होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। यहां सिर्फ एक रस्सी के सहारे से स्टेज को कवर किया गया था। बाद में कृष्णांजलि में आयोजन के दौरान मच्छर मारने के लिए फॉगिंग कर दी गई। इससे धुआं उठने पर वहां अतिथि बेचैन हो गए। लोग मुंह को रूमाल से ढकते देखे गए।

यह हैं इस बार नए आकर्षण
1-चार धाम यात्रा : नुमाइश मैदान में देव द्वार के पास चार धाम तीर्थ की प्रतिकृति तैयार की गई है। इसमें अंदर प्रवेश करके लोगों को चार धाम तीर्थ में पहुंचने जैसा अनुभव होगा।
2- फिश टनल : इस टनल जैसी संरचना के अंदर जाकर दर्शक थाईलैंड, जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया की मछलियों का बेहद नजदीक से दीदार कर सकेंगे। बच्चों के साथ-साथ यह बड़ों के लिए भी आकर्षण का खास केंद्र होगा।
3-पुस्तक मेला : साहित्य और पुस्तक प्रेमियों के लिए इस बार नुमाइश के दरबार हॉल में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। यहां पर साहित्य, कहानी, संस्मरण आदि पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी।
4- फ्लॉवर शो : फूलों की प्रदर्शनी भी इस बार देखने वालों के लिए खास आकषर्ण होगा। पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, इसमें अलग-अलग श्रेणियों में पुष्प उत्पादकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed