{"_id":"6811383450d549ef01081a03","slug":"142-lakh-rupees-withdrawn-by-using-fake-photo-on-aadhar-card-aligarh-news-c-56-1-sali1016-130806-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आधार कार्ड पर फर्जी फोटो लगाकर निकाले 1.42 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आधार कार्ड पर फर्जी फोटो लगाकर निकाले 1.42 लाख रुपये
विज्ञापन
शहर के नाई के नगला निवासी रीना देवी पत्नी उमेश बाबू ने डीआईजी अलीगढ़ को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने अपने आधार कार्ड पर किसी दूसरी महिला का फोटो लगा कर 1,42,519 रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। डीआईजी के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रीना देवी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि उनका आधार कार्ड बस स्टाॅप पर गिर गया था। उसी आधार कार्ड पर किसी ने दूसरी किसी महिला का फर्जी फोटो लगाकर उनके समूह से रुपये निकाल लिए हैं। उसने जब इसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि चार बार में तकरीबन 1,42,519 रुपये निकाले गए हैं।
इसमें एचडीएफसी बैंक से 25,559 रुपये, सैटिन कोडेर कार्ड नेटवर्क लिमिटेड से 40,000 रुपये, सोनाटा फाइनेंस से 44,960 रुपये एवं एसवीसीएल से 32,000 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए गए हैं। कोतवाली सदर पुलिस ने डीआईजी के आदेश रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू हो गई है। संवाद