फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11.56 में से 7 लाख मत मिलने का दावा कर रहे भाजपाई

11.56 में से 7 लाख मत मिलने का दावा कर रहे भाजपाई

Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
11.56 में से 7 लाख मत मिलने का दावा कर रहे भाजपाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा नेताओं की माने तो 11.56 लाख में से 7 से 7.5 लाख मत उनके प्रत्याशी सतीश गौतम को मिले हैं। भाजपा नेताओं का दावा कितना सही है, यह तो 23 मई को मतगणना के दिन स्पष्ट होगा। फिलहाल उनका मनोबल सातवें आसमान पर है।

भाजपा नेताओं को सबसे बड़ी बढ़त बरौली विधान सभा क्षेत्र में मिलने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि यहां बरौली में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले दोनो वीर (ठाकुर दलवीर सिंह एवं ठाकुर जयवीर सिंह) आज भाजपा में हैं। कोल, अतरौली, खैर और शहर में भी पार्टी नेताओं को बढ़त मिलने की उम्मीद है। भाजपा के नेता किसी जाति का नाम लेकर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। हालांकि पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, कायस्थ, लोधे, बघेल, जाट, पंजाबी, जैन, सिंघी, ईसाई, बाल्मीकि, कोरी समाज, शिया मुसलमान, यादव, बंजारा, प्रजापति, कठेरिया एवं पिछड़ा वर्ग का 100 से लेकर 50 प्रतिशत तक मत उनके हिस्से आए है।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह भाजपा को 7 से 7.5 लाख वोट मिलने का दावा कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत का कहना है कि अभी सभी विधानसभा की अधिकारिक रिपोर्ट उनके पास नहीं है। अब तक जो जानकारी है, उसके अनुसार भाजपा को करीब सात लाख वोट मिलने की उम्मीद लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed