{"_id":"5c802acabdec2214720f9e59","slug":"141551903434-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत एवं संगीत की धुन पर खूब झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत एवं संगीत की धुन पर खूब झूमे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कला महोत्सव का महाकुंभ संगीतमय संध्या के साथ संपन्न हो गया। यूट्यूबर गिटारिस्ट खुशबू ने खूब वाह-वाही बटोरी। अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत एवं संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया।
बुधवार संध्या संगीतमय संध्या कार्यक्रम में खुशबू के अतिरिक्त एएमयू फ्यूजन म्यूजिक क्लब के छात्र-छात्राओं ने जबर्दस्त कला का प्रदर्शन किया। अखलाक का बांसुरी वादन खूब पसंद किया गया। डॉ. महबूब, सैफुल्लाह एवं अनस की टीम द्वारा गीत एवं संगीत पेश किया गया। एएमयू फाइन आर्ट क्लब की सचिव रोमा ने खुशबू को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एएमयू फाइन आर्ट क्लब की सचिव रोमा ने बताया कि तीन दिवसीय कला महोत्सव में करीब 50 हजार लोग शामिल हुए। सुबह से लेकर देर रात तक कला प्रेमियों का यहां मेला लगा रहा। अमना जलाली, हीबा, रंजीत, सलीम, जोहा, शिरीन खान, आयशा, उबैद, साहिल, वजाहत, मोमिन, तारिक, ताबिश, पवन, मिन्हाज, नवाजिश आदि मौजूद थे।
आफरीन की कार्यशाला में पहुंची छात्राएं
परिंदों के पंख पर चित्रकारी करने वाली आफरीन खान द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में छात्राएं पहुंची। आफरीन की चित्रकारी छात्र-छात्राओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने छात्राओं को पंख पर चित्रकारी करने की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त रंगोली, ओपेन आर्ट, कैलीग्राफी आदि का आयोजन किया गया।