फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नुमाइश में झूले से गिरा युवक, घायल

नुमाइश में झूले से गिरा युवक, घायल

Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश में झूले से गिरा युवक, घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

नुमाइश में सजे हुल्लड़ बाजार में शनिवार देर रात को एक युवक नाव वाले झूले में चढ़ने के दौरान गिर गया। गिरने से युवक के शरीर में अंदरूनी चोटें आईं हैं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस युवक को शराब के नशे में धुत बता रही है। मेडिकल कालेज में उपचार के देर रात बाद युवक को होश आया। उसकी शराब के कारण हालत इस कदर खराब थी कि वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पा रहा था।

वाकये के अनुसार रात करीब 11:50 बजे नुमाइश के हुल्लड़ बाजार में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। मेला देखने आए लोग झूलों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक ने यहां लगे नाव वाले झूले में चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान झूला चल रहा था। इससे युवक उसमें चढ़ने की बजाय नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि गनीमत रही की वह पथरीली जगह पर नहीं गिरा। गिरने से युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आने की बात सामने आ रही है। हुल्लड़ बाजार चौकी इंचार्ज जेपी यादव के मुताबिक युवक के गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक शराब के नशे में धुत था। उसे तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल उसकी पहचान के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, झूले तक कैसे पहुंचा शराबी
नुमाइश में झूले से हादसा होने की यह दूसरी घटना है। एक सप्ताह पहले ही नुमाइश के हुल्लड़ बाजार में एक झूला गिर गया था। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता न बरतना एक बार फिर से भारी पड़ गया है।

इस हादसे से एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर झूले का संचालन कर रहे लोगों की निगाह उस युवक पर क्यों नहीं पड़ी। जब वह शराब के नशे में झूले पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसके साथ ही झूले को तुरंत क्यों नहीं रोका गया।

हादसे के बाद भी झूले के अंदर बैठे लोग चीखते रहे। मगर, झूला करीब पांच मिनट के बाद जाकर बंद किया गया। यह असंवेदनशीलता झूला संचालक ही नहीं बल्कि प्रशासन के ऊपर भी सवाल खड़े कर रही है कि आखिर एक सप्ताह पहले झूला गिरने का हादसा हुआ। इसके बाद झूलों का पुर्न संचालन शुरू किया गया। मगर, वहां सुरक्षा को लेकर लोगों की तैनाती क्यों नहीं करवाई गई।


मेले में मची अफरा-तफरी
युवक के गिरने से मेले में अफरातफरी मच गई। लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। नुमाइश देखने आए लोग भी हादसे के बाद अपने बच्चों को बिना झूला झुला, वापस ले गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed