{"_id":"5c5c9d4bbdec22102e65d5b3","slug":"141549573451-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में निर्माणाधीन आडिटोरियम के पास हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में निर्माणाधीन आडिटोरियम के पास हवाई फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू में निर्माणाधीन फ्रैंक इस्लाम मॉस कॉम आडिटोरियम के पास अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग कर काम रुकवा दिया गया। इससे कैंपस में खलबली मच गई है। हालांकि प्रॉक्टोरियल टीम एवं अधिकारियों के पहुंचने के बाद फिर से कार्य शुरू हो गया है।
अमेरिका में रहने वाले एएमयू के पूर्व छात्र फ्रैंक इस्लाम ने मॉस कॉम आडिटोरियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिये हैं। उनके सहयोग से उन्हीं के नाम पर आडिटोरियम का निर्माण हो रहा है। इस आडिटोरियम में मॉस कॉम छात्रों द्वारा बनाए गए फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसकी क्षमता 150 लोगों की है।
गुरुवार को करीब तीन बजे दो बाइक पर सवाल मुंह बांधे हुए युवक पहुंचे और निर्माणाधीन आडिटोरियम के समक्ष तीन फायर कर भाग गए। वहां कार्य कर रहे मजदूर फायरिंग से दहशत में आ गए और कार्य बंद कर दिया। फायरिंग को लेकर चर्चा का बाजार गरम है। कुछ लोग इसे वसूली से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी एवं मॉस कॉम विभाग के चेयरमैन प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि मजदूर फायरिंग की बात कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई। वह भी निर्माणाधीन भवन के पास गए थे। घटना के बाद निर्माण कर चल रहा है।