फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सजग

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सजग

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सजग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की हड़ताल के गुरुवार आज से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं पर असर को लेकर प्रशासन सजग हो उठा है। हड़ताल में शामिल डिप्लोमा इंजीनियरों एवं एक गुट से जुड़े शिक्षकों द्वारा ड्यूटी वापस किये जाने के बाद उनके वैकल्पिक इंतजाम तय कर दिये गए हैं।

डीएम ने स्थिति से निपटने के लिए सभी कर्मचारी संगठनाें की गुरुवार सुबह दस बजे से आपात बैठक बुलाई है। यही नहीं हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल की अवधि का वेतन काटे जाने एवं नोटिस जारी किये जाने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार आज से आरंभ हो रही हैं। इन परीक्षाओं को निर्विघभन संपन्न कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। ऊपर से बुधवार से शुरू हुई कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की हड़ताल ने प्रशासन का सिरदर्द और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल में शामिल पीडब्लूडी के डिप्लोमा इंजीनियरों ने पहले ही अपनी ड्यूटी वापस कर दी हैं। वही बुधवार को हड़ताल में शामिल एक गुट से जुड़े प्राथमिक शिक्षकों ने भी अपने अपने ब्लाक अध्यक्ष एवं मंत्रियों के माध्यम से परीक्षा ड्यूटी वापस करने का ऐलान किया है। इसके बाद प्रशासन वैकल्पिक इंतजाम करने में जुट गया है।

डीआईओएस डा.धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्यूटी वापस करने वाले शिक्षक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किये गए डिप्लोमा इंजीनियरों की कमी डीएलएड के ट्रेनी एवं टीचरों के साथ वित्तविहीन और माध्यमिक शिक्षकों से पूरी की जा रही है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि वैकल्पिक इंतजाम कर लिये गए हैं।


हड़ताल में मात्र प्राथमिक शिक्षकों के दिनेश शर्मा गुट से जुड़े मात्र 900 शिक्षक और पीडब्लूडी के डिप्लोमा इंजीनियर्स ही शामिल हैं। गुरुवार आज सुबह दस बजे सभी कर्मचारी संगठनों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का हड़ताल अवधि का वेतन काटा जाएगा। उन्हें नोटिस भी जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed