फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नेता बनने के लिए सीने में आग, पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर जरूरी

नेता बनने के लिए सीने में आग, पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर जरूरी

Sat, 19 Jan 2019 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
नेता बनने के लिए सीने में आग, पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में श्री साई मेडिकल कॉलेज में नेशन विद नमो युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आगरा विधायक की एत्मादपुर विधानसभा से विधायक राम प्रताप सिंह ने राजनीति में आने एवं सफलता हासिल करने के लिए युवाओं में चार गुण जरूरी है। ये चार गुण है.. सीने में आग, पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर एवं माथे पर बर्फ। उन्होंने युवाओं के सवालों का जवाब भी दिया।

एक छात्र ने बुआ-बबुआ (मायावती एवं अखिलेश यादव) गठबंधन पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मायावती दौलत की बेटी है7 पिछली सरकार में कई मंत्री घोटाले के आरोपों में जेल में हैं।
विज्ञापन


यह गठबंधन ठगबंधन है और युवाओं को इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। ‘मनमोहन सरकार से मोदी सरकार कितनी अलग’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि मनमोहन जी तो रिमोट से चलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार में रिमोट नाम की चीज देखने तक को नहीं मिलती। वह देशहित में फैसले लेने में खुद सक्षम हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महापुरुष कह कर संबोधित किया।


मुख्य अतिथि का स्वागत महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने किया। डायरेक्टर अंकित गुप्ता एवं प्रीति गुप्ता ने आभार प्रकट किया। संचालन कपिल यादव ने किया।

शिवम अग्रवाल, रोबिन भारती, सनी वार्ष्णेय, प्रमोद सिंघल, विपुल भारद्वाज, आशीष शर्मा, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed