{"_id":"5c0ec25ebdec224180577d4b","slug":"141544471134-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला परीक्षा समिति ने बढ़ाए छह केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला परीक्षा समिति ने बढ़ाए छह केंद्र
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिलेभर में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला परीक्षा समिति ने छह केंद्र बढ़ा दिए हैं। जबकि बोर्ड से अब तक 173 केंद्रों की सूची जारी हुई थी। जिसे बढ़ाकर 179 कर दिया गया है। इन केंद्रों पर 125000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला परीक्षा समिति द्वारा केंद्रों की सूची पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। इसकी डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है।
कई दिनों से चल रहे केंद्रों के सत्यापनों के बाद चल आखिरकार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार परीक्षा केंद्रों की सूची पर जिला समिति ने निर्णय ले लिया है। केंद्र निर्धारण सूची में शामिल 173 परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर अब 179 हो गई है।
इसके बाद बोर्ड द्वारा जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। गौरतलब हो कि कई विद्यालयों की छात्राओं के सेंटर काफी दूर पड़ गए थे। इसी वजह से हेर फेर करते हुए परीक्षा समिति ने यह निर्णय लिया है। कितने केंद्रों पर परीक्षा होगी। यह बोर्ड निर्णय लेगा।
विज्ञापन
परिक्षार्थियों के घटने के साथ केंद्रों की संख्या भी हुई कम
इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 125577 परीक्षार्थी हैं। जबकि पिछले वर्ष 186159 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 60582 परीक्षार्थी कम हैं। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या 240 थी। परीक्षार्थियों की संख्या घटने के साथ-साथ इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटी। जिला परीक्षा समिति ने अंतिम 179 केंद्रों की सूची पर मुहर लगाई है।