{"_id":"5c06ed34bdec2241a9113864","slug":"141543957812-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाब-ए-सैयद पर धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाब-ए-सैयद पर धरना शुरू
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद पर बी वोक एवं एम वोक कोर्स छात्रों ने धरना शुरू कर दिया है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन का टेंशन बढ़ गया है।
एएमयू बी वोक एवं एम वोक के छात्रों को छात्रावास एवं डायनिंग की सुविधा नहीं मिलती है। छात्र कई महीनों से इसकी मांग करते आ रहे हैं। एएमयू छात्र संघ चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठा था और छात्र नेताओं ने इसकी मांग अपने स्पीच में उठाई थी। छात्रों का कहना है कि बी वोक एवं एम वोक छात्रों को भी छात्रावास की सुविधा मिलनी चाहिए। छात्र नेताओं ने बताया कि पहले दिन पांच छात्र 24 घंटे के क्रमिक भूख हड़ताल पर है। उनका कहना है कि एएमयू रजिस्ट्रार एवं डीएसडब्लू का कहना है कि यह मामला एकेडमिक काउंसिल में शामिल किया जाएगा। छात्र इससे सहमत नहीं हैं। प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य भी धरना दे रहे छात्रों को समझाने में सफल नहीं हो सके।