फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लंबे समय से गैरहाजिर 14 डॉक्टर होंगे बर्खास्त

लंबे समय से गैरहाजिर 14 डॉक्टर होंगे बर्खास्त

Tue, 24 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय से गैरहाजिर 14 डॉक्टर होंगे बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की। इस दौरान लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 14 डॉक्टरों के बारे में जानकारी मिलने पर उनकी त्यौरियां चढ़ गईं। उन्होंने इनकी बर्खास्तगी के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद चिकित्सालय में 14 चिकित्सकों के काफी समय से अनुपस्थित रहने की जानकारी दी। इस पर सीएम ने इन डाक्टरों को शीघ्र नोटिस देकर सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नेे जन औषधि केन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी तो योगी ने इन केंद्रों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम से जनपद के खारे पानी के गांव में पाइप लाइन पेय जल योजना से स्वच्छ पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के समय सीमा के अन्दर ही निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

----

जीएसटी रजिस्ट्रेशन कम होने पर नाराजगी
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री ने वाणिज्य अधिकारियों से व्यापारियों के जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी ली। जिले में केवल 1857 व्यापारियों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रत्येक व्यापारी के रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई वे बिल के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed