फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रोडवेज अफसरों ने पकड़ीं आगरा की तीन सिटी बसें

रोडवेज अफसरों ने पकड़ीं आगरा की तीन सिटी बसें

Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज अफसरों ने पकड़ीं आगरा की तीन सिटी बसें
हाथरस।
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर गैर जिलों में सवारियां ढो रहीं आगरा महानगर बस सेवा की तीन बसों को रोडवेज अधिकारियों ने शनिवार को पकड़ लिया। यह बसें आगरा रोड पर गांव मीतई से बस स्टैंड के बीच पकड़ी गईं। रोडवेज अधिकारी इन्हें अपने साथ ले आए।

इसकी जानकारी आगरा महानगर बस सेवा के अधिकारियों को भी दी गई। उनके अनुरोध पर इन बसों को इस लिखित चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया कि अगली बार अगर वह जिले की सीमा में सवारियां ढोती नजर आईं तो इन्हें सीज करा दिया जाएगा। कार्रवाई से इन बसों के चालक-परिचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


दरअसल, रोडवेज अधिकारियों को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थीं कि आगरा महानगर बस सेवा की यह बसें अपने जिले से बाहर सादाबाद और हाथरस तक सवारियां ढो रही हैं। जबकि नियमानुसार इनका संचालन आगरा नगर निगम की सीमा के अंतर्गत ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा यह बसें आगरा जिले की सीमा में खंदौली तक आ-जा सकती हैं। इन बसों के संचालन से हाथरस की बसों को राजस्व का नुकसान हो रहा था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस शर्मा के नेतृत्व में रोडवेज अधिकारियों की टीम ने इन बसों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। बस स्टैंड से आगे कुल चार बसें पकड़ लीं। एक बस तो रोडवेज अफसरों की टीम को देखकर भाग गई। जबकि तीन बसें अधिकारियों के हत्थे चढ़ गईं। इन तीनों बसों को अधिकारियाें ने कब्जे में ले लिया।


एआरएम ने इन बसों के चालक ओर परिचालकों को जमकर डांट लगाई। इस बारे में आगरा महानगर बस सेवा के अधिकारियों से भी बात की गई। इनके अधिकारियों ने कहा कि अगली बार से यह बसें जिले की सीमा में दाखिल नहीं होंगी। इस बार इन्हें छोड़ दिया जाए। एआरएम ने बताया कि चेतावनी देकर इन तीनों बसों को फिलहाल छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed