{"_id":"5b0ef4784f1c1b986e8b57a6","slug":"141527706744-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को ससुरालियों ने घर में बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को ससुरालियों ने घर में बंधक बनाया
Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हाथरस।
शहर के एक इलाके में ससुरालियों ने एक विवाहिता को कई दिन से बंधक बना रखा था। उसके घर से बाहर निकलने की कोशिश करने पर जमकर मारपीट की गई। माता-पिता को इसका पता चला तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां उनके साथ भी मारपीट की गई और बेटी से मिलने नहीं दिया गया। इस पर माता-पिता सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस की मदद से बेटी अपने माता-पिता से मिल सकी।
हालांकि परिजनों ने पुलिस से ससुरालियों के विरुद्ध कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी पीड़िता के माता-पिता के मुताबिक उन्होंने चार साल पहले बेटी की शादी शहर के एक युवक से की थी। शादी के बाद से ही ससुराली बेटी का जमकर उत्पीडन कर रहे हैं। विवाहिता के साथ अक्सर मारपीट की जाती है। उसे मायके वालों से मिलने से रोका जाता है। मंगलवार को विवाहिता ने किसी तरह अपनी मां को फोन कर कहा कि ससुराली उसके साथ बीते कई दिन से मारपीट कर रहे हैं। उसके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। फोन छीन लिया गया है।
विवाहिता ने कहा कि ससुराली उसकी हत्या कर सकते हैं। यह सुनकर माता-पिता के पसीने छूट गए। शादी के बाद कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायते हुईं। हर बार ससुरालियों ने बेहतर रखरखाव का भरोसा दिलाया, लेकिन इस बार बेटी के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर परिजन परेशान थे। वह बुधवार सुबह ही बेटी के घर पहुंचे तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। बेटी से मिलने की जिद करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और वहां से महिला पुलिस के साथ बेटी की ससुराल गए। यहां बेटी से बात कर वह उसे साथ ले आए। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि परिजनों के लिखित शिकायत देने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।